सूर्यकुमार यादव.
ICC T20I Cricketer of The Year: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर से अपने नाम का डंका बजा दिया है. आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को टी20 फॉर्मेट का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है. सूर्यकुमार ने लगतार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है. इसके साथ ही वह लगातार दो बार टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को साल 2023 के लिए टी20 आई का बेस्ट क्रिकेटर चुना है. सूर्या ने साल 2022 में भी यह खिताब अपने नाम किया था. आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट में भारत के मिड्ल ऑर्डर की रीढ़ कहा है.
आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 की रेस में सूर्यकुमार यादव के अलावा जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और यूगांडा के अल्पेश रमजानी शामिल थे. लेकिन सूर्यकुमार ने अपने प्रदर्शन के दम पर इन तीनों खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम कर लिया.
सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 में टी20 इंटरनेशनल मैचों की 17 पारियों में 733 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 48.86 का रहा. इस साल सूर्या ने 155.95 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इसी प्रदर्शन के दम पर सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरी बार आईसीसी का यह खिताब अपने नाम किया. बता दें कि सूर्यकुमार यादव इस समय जर्मनी में हैं, जहां वह ग्रोइन की सर्जरी के बाद रिहैबलिटेशन में हैं. मार्च में शुरु होने वाले दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग आईपीएल में मैदान पर वापसी कर सकते हैं. सूर्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे.
BCCI Awards 2024 में छाए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, रवि शास्त्री ने क्यों किया याद?
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…