देश

UP Assembly: “विपक्ष उल्लू सीधा करना चाहता है”- बोले सुरेश खन्ना तो अखिलेश ने पूछा, “दिन में जिसे न दिखे उसे क्या कहते हैं?”

UP Assembly: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे के बीच ही निपटा और सत्ता व विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप ही लगाते रहे और छींटाकशी करते रहे. मुख्य विपक्षी दल सपा की ओर से अखिलेश यादव जहां मणिपुर हिंसा को लेकर योगी सरकार को घेरने की कोशिश करते रहे. वहीं योगी खेमे के मंत्री उनको लगातार जवाब देते रहे.

अखिलश यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ ही यूपी की योगी सरकार व मणिपुर की एनडीए सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की. मणिपुर के मामले को लेकर ही यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और भाजपा नेता सुरेश खन्ना के बीच जमकर तीखी बयानबाजी हुई. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की. वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नियमों का हवाला देते हुए इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा से इनकार कर दिया. इसके बाद सपा खेमे के लोगों ने जमकर हंगामा किया और तख्ती लेकर वेल तक पहुंच गए.

इस बीच उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने अखिलेश पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष इस तरह के मामलों को लेकर अपना उल्लू सीधा करना चाहता है. वहीं अखिलेश यादव ने पूछा, “दिन में जिसे न दिखे उसे क्या कहा जा सकता है?”

ये भी पढ़ें- UP Politics: “राज गद्दी, मठ गद्दी और सेठ गद्दी…तीनों मिलकर देश को लूट रहे हैं”, स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा पर साधा निशाना

कुल मिलाकर यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मणिपुर हिंसा का मुद्दा छाया रहा. इसी के साथ महंगे होते टमाटर व महंगाई के साथ ही बेरोजगारी और किसानों की परेशानी को लेकर भी अखिलेश ने सवाल उठाए और मुख्यमंत्री के मणिपुर हिंस पर कुछ न बोलने पर कहा, “दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां मणिपुर की घटना की निंदा न की गई हो. अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी निंदा की है. इंग्लैंड ने इस घटना की निंदा की है.”

अखिलेश ने कहा कि क्या हम प्रदेश के नेता से इस पर बयान देने की उम्मीद नहीं कर सकते? सीएम योगी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “संभव है कि मुख्यमंत्री के कुछ दायित्व हों, लेकिन भाजपा शासित राज्यों की बेटियों और बहनों का दिल डर से भरा हुआ है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

15 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

17 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

35 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

53 minutes ago