देश

UP Assembly: अखिलेश बोले- “हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री देश की आवाज बनें.” BJP विधायक ने ली सपा प्रमुख की चुटकी

UP Assembly Monsoon Session: सोमवार को यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हुआ और इस दौरान सत्ता पक्ष को घेरने के लिए विपक्ष खासतौर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूरी तैयारी के साथ पहुंचे. उन्होंने मणिपुर हिंसा मामले को लेकर योगी सरकार को घेरने की कोशिश की और फिर सपा सदस्यों द्वारा यूपी विधानसभा में जोरदार हंगामा किया गया. एक ओर मणिपुर हिंसा और दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर अखिलेश ने विधानसभा में चर्चा कराने की अपील की. वहीं नियमों का हवाला देकर विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने इस पर चर्चा से इनकार कर दिया.

अखिलेश यादव ने कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य यूपी है. यहां की विधानसभा में देश के एक और राज्य में हुई घटना पर चर्चा होनी चाहिए. उनकी इस मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने नियम की जानकारी देते हुए कहा कि किसी अन्य राज्य के बारे में यहां चर्चा नहीं हो सकती. इसका प्रदेश से कोई जुड़ाव नहीं है. इस पर अखिलेश ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ तो हर प्रदेश में वोट मांगने जाते हैं. उनकी मांग राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले चुनावों में होती है. अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा और कहा कि मणिपुर चुनाव में भी वह वोट मांगने गए थे. इसलिए मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा कर लोगों के बीच बनी डर की भावना को दूर किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- “दिल्ली में सुपर CM बनाना चाहती है BJP, यह बिल पूरी तरह से असंवैधानिक”, दिल्ली सेवा बिल पर बहस के दौरान बोले अभिषेक मनु सिंघवी

बीजेपी विधायक ने ली चुटकी

अखिलेश ने सीएम योगी को सुझाव तक दे डाला और कहा, “मणिपुर मुद्दे पर बोलकर उन्हें देश की आवाज बन जाना चाहिए. हम तो चाहते हैं कि मुख्यमंत्री देश की आवाज बनें.” इस पर भाजपा विधायकों ने अखिलेश की चुटकी ली. एक बीजेपी विधायक ने कहा, “चलिए आपने मान लिया, सीएम योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं.” दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ हुआ, वह गलत है, लेकिन हम इस पर विधानसभा में चर्चा नहीं करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

13 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

15 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

33 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

51 minutes ago