देश

माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भगोड़ा घोषित, पुलिस ने घर के बाहर लगाया नोटिस

Shaista Parveen: माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन काफी लंबे समय से फरार है. इसी कड़ी उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है. इसके प्रदेश सरकार की तरफ से उनके घर पर नोटिस लगाया है. पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही है, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है. शाइस्ता के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया है. माफिया की पत्नी को भगोड़ा घोषित करने के बाद पुलिस ने उसकी घर की कुर्की. हालांकि यह मकान किसी दूसरे के नाम पर है.

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस ने शाम 6.30 बजे चकिया इलाके में स्थित मकान की  कुर्की की कार्रवाई की. इस दौरान डुगडुगी बजाकर मुनादी भी कराई गई. इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया था. ताकी उसके गैंग के लोग कार्रवाई को लेकर उत्पात न मचाने लग जाए.

विदेश भागने की आई थी खबर

यह भी पढ़ें- UP Assembly: “विपक्ष उल्लू सीधा करना चाहता है”- बोले सुरेश खन्ना तो अखिलेश ने पूछा, “दिन में जिसे न दिखे उसे क्या कहते हैं?”

पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि शाइस्ता परवीन के साथ गुड्ड़ू मुस्लिम भी विदेश भागने वाला है, क्योंकि प्रयागराज पुलिस के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि शाइस्ता परवीन का पासपोर्ट बना हुआ है, लेकिन गुड्डू मुस्लिम के पास पासपोर्ट है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है.

बता दें कि भागोड़ा से पहले पुलिस ने शाइस्ता परवीन को माफिया भी घोषित किया था. पुलिस ने एक एफआईआर (FIR) में शाइस्ता के नाम के आगे माफिया लिखा था. मालूम हो कि शाइस्ता परवीन के साथ ही पुलिस गुर्गों और उसकी देवरानी जैनब और अतीक की बहन आयाशा नूरी की भी तलाश कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago