देश

शानदार प्रदर्शन से ही मिलता है दुनियाभर में सम्मान, तनावमुक्त खिलाड़ी ही करते हैं कमाल: डॉ. दिनेश शर्मा

UP News: राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडी का दुनियाभर सम्मान होता है. हार जीत खिलाडी के जीवन का अभिन्न अंग है और हार जाने पर निराश नहीं होना चाहिए . अच्छे खिलाडी को तनाव मुक्त रहना चाहिए.

ओलम्पिक दिवस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि समय के साथ हर क्षेत्र के बारे में समाज की धारणा में बदलाव आया है. पहले के समय में माता पिता कम खेलने और अधिक पढाई करने की नसीहत देते थे पर आज यह धारणा बदल गई है. आज के समय में खेलकूद में भी एक बेहतर भविष्य मौजूद है. अब कहा जाने लगा है कि खेलोगे कूदोगे तो पूरे करोगे अरमान. ये अरमान है देश के लिए मेडल लाने के हैं.

खेलों में दिख रहा है मोदी सरकार की नीतियों का अस

पहले देश को प्रतियोगिताओं में मेडल बडी मुश्किल से मिलते थे पर आज भारत के खिलाडी न केवल मेडल ला रहे हैं बल्कि कई खेलों में चैम्पियन भी बन रहे हैं. इसके पीछे मोदी सरकार की खेलों को प्रोत्साहित करने की नीति है. खेलो इंडिया कार्यक्रम के जरिए प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिला है. अब प्रतियोगिताओं के विजेताओं को हर तरह से सम्मान मिल रहा है. मोदी सरकार तो सांसद खेल प्रतियोगिता भी करा रही है.

डा शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में पहला गुरु उसके माता पिता होते हैं . घर के बाहर भी किसी व्यक्ति के जीवन को सवारने का कार्य गुरु अथवा कोच ही करते हैं. इसलिए जीवन में गुरु और कोच का सम्मान अवश्य ही करना चाहिए. खिलाडी को हार जीत की चिन्ता से मुक्त होकर खेल में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहिए. खेल के दौरान मन में एक जज्बा होना चाहिए. मेरी काम और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पीटी उषा का उदाहरण देते हुए कहा कि परिस्थिति कितनी भी विषम हो पर उनकी तरह ही समर्पण के साथ खेल पर ध्यान देने से विजय अवश्य ही मिलेगी.

यूपी में कई खेलों में उभर रहे हैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

उन्होंने खिलाडियों से कहा कि अच्छा खिलाडी बनने के लिए जरूरी है कि वे स्वस्थ रहे और नेक इंसान बने. स्वस्थ वह होगा जिसका पैर गरम , पेट नरम और मस्तिष्क स्वस्थ हो. खिलाडी के लिए आवश्यक है कि वह नियमित व्यायाम करे, संतुलित आहर ले और चिन्ता मुक्त रहे. जो वर्तमान से संतुष्ट है वही श्रेष्ठ है. जो वर्तमान को अच्छा रखता है उसका भविष्य बेहतर होगा.

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक आर पी सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में हॉकी बैडमिंटन क्रिकेट सहित तमाम खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं अब लखनऊ में खेल प्रशिक्षण के लिए कई केंद्र अच्छा काम कर रहे हैं कार्यक्रम के संयोजक सैयद रफत अब्बास रिजवी थे कार्यक्रम में ओलंपिक महासंघ के जनरल सेक्रेटरी आनंदेश्वर पांडे समाजसेवी मुरलीधर आहूजा प्रवीण गर्ग सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा उनके कोच उपस्थित थे जिन्हें प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया.

ये भी पढ़ें: “तुम प्लेन उड़ाने के लायक नहीं हो, जाओ जाकर जूते सिओ”… इंडिगो ट्रेनी पायलट ने वर्कप्लेस पर लगाया जातिवादी अपमान का आरोप

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

47 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

54 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

54 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

1 hour ago