देश

Jammu and Kashmir के कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, अब तक 4 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान सोमवार को चौथे दिन भी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि अखल जंगल इलाके में रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही.

हालात पर अधिकारियों नजर

सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) पुलिस सहित संयुक्त बलों ने सीएएसओ (घेराबंदी और तलाशी अभियान) के तहत का दायरा बढ़ा दिया है. अधिकारी हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं.

अब तक कितने आतंकवादी मारे गए

इस अभियान में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है. इसके अलावा, चार जवानों को भी चोटें आई हैं. सेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए रुद्र हेलीकॉप्टर, ड्रोन और पैरा कमांडो तैनात किए हैं कि छिपे हुए आतंकवादी भागने में सफल न हो सकें. इससे पहले, सुरक्षाबलों ने तीन खूंखार पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है. ये आतंकी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के लिए जिम्मेदार थे, जिसमें 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी.

मारे गए आतंकियों में कौन ?

मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान शाह और उसके दो साथी अबू हमजा और जिब्रान भाई शामिल हैं. इन तीनों को 28 जुलाई को श्रीनगर के हरवान इलाके में महादेव पर्वत के पास डाचीगाम नेशनल पार्क के ऊपरी इलाकों में सुरक्षाबलों ने मार गिराया.

इसे भी पढ़ें- कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर Congress में घमासान, सोनिया गांधी के त्याग को बताते सिद्धारमैया पर क्या बोल गए शिवकुमार?

सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन महादेव’ (Operation Mahadev) नाम दिया था. पहलगाम आतंकी हमले के बाद, सुरक्षा बल बंदूकधारी आतंकवादियों, उनके ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) और समर्थकों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे हैं.

ड्रग तस्कर और ड्रग विक्रेता पर शिकंजा

ड्रग तस्कर और ड्रग विक्रेता भी सुरक्षा बलों के रडार पर हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि हवाला मनी रैकेट और ड्रग तस्करी से उत्पन्न धन का उपयोग अंततः केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद को बनाए रखने के लिए किया जाता है.

खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में संयुक्त बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान पूरी योजना और खुफिया जानकारी के आधार पर किए जा रहे हैं. इनका मकसद सिर्फ हथियार उठाने वाले आतंकियों को मारना नहीं, बल्कि आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करना है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

30 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

55 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago