बिजनेस

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, ऑटो शेयरों ने संभाला मोर्चा

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला. सुबह 9:40 पर सेंसेक्स 192 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,804 और निफ्टी 82 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,648 पर था.

ऑटो सेक्टर ने संभाली बढ़त की कमान

बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो शेयरों की ओर से किया जा रहा है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.29 प्रतिशत ऊपर था. इसके अतिरिक्त पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी, मीडिया, रियल्टी, इन्फ्रा और कमोडिटीज हरे निशान में थे. आईटी, फार्मा, एनर्जी और प्राइवेट बैंक लाल निशान में थे.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में स्थिरता

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में सपाट कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 4 अंक की मामूली गिरावट के साथ 56,635 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 16 अंक की कमजोरी के साथ 17,652 पर था.

सेंसेक्स में टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, बीईएल, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, टाइटन और आईटीसी टॉप गेनर्स थे. पावर ग्रिड, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने इन 35 आवश्यक दवाओं की कीमतों में की कटौती 

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट का असर

अमेरिका में टैरिफ और रोजगार रिपोर्ट के ताजा डेटा के कारण शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट लाल निशान में बंद हुआ और अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई. डाउ जोन्स 1.23 प्रतिशत, एसएंडपी 1.60 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 2.24 प्रतिशत फिसल गया. हालांकि, इससे यह अटकलें तेज हो गईं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले महीने ब्याज दरों में कटौती करेगा.

एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत

एशियाई बाजारों में रुझान मिले-जुले रहे. चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.23 प्रतिशत, हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.77 प्रतिशत की बढ़त हुई. जापान के निक्केई 225 में सुबह के समय 1.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

FII की बिकवाली और DII की खरीदारी जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1 अगस्त को लगातार दसवें सत्र में अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 3,366 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे. इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने लगातार 20वें दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 3,186 करोड़ रुपए का निवेश किया.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

57 seconds ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

13 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago