देश

ऑपरेशन म्यूल हंटर: डूंगरपुर में फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट- भूपेन्द्र गामोट, डूंगरपुर


Operation Mule Hunter: राजस्थान पुलिस की ओर से साइबर ठगी के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन म्यूल हंटर” के तहत डूंगरपुर साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी जब्त किया गया है.

पुलिस के अनुसार, महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम राजस्थान, जयपुर के निर्देश पर प्रदेशभर में संदिग्ध बैंक खातों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आसपुर शाखा से जुड़े एक संदिग्ध खाते की जांच की. यह खाता हितेश पाटीदार पुत्र तेजेंग पाटीदार, निवासी मोवाई बडलिया, थाना दोवड़ा, जिला डूंगरपुर के नाम पर बताया गया है.

एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लगा दिया चूना

जांच के दौरान सामने आया कि इस बैंक खाते के संबंध में साइबर पुलिस पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर शिकायत दर्ज थी. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने अपना नाम हितेश पाटीदार बताकर फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा दिया और उससे कुल 76,495 रुपये की ठगी कर ली.

संदिग्ध लेनदेन पाये जाने पर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने जब खाते का अवलोकन किया तो उसमें संदिग्ध लेनदेन पाए गए. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपी ने कथित रूप से ठगी की रकम अपने बैंक खाते में प्राप्त की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरधारी सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई.

टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हितेश पाटीदार उम्र 26 वर्ष को दस्तयाब कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगी से मिले रुपयों से उसने अपने घर पर चारदीवारी और लोहे के गेट का निर्माण करवाया था.

ये भी पढ़ें- 5 जून की रात, काला बैग: चंपत राय को पहले लग गई थी भनक! राम मंदिर चढ़ावा चोरी में CCTV ने खोले राज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड जब्त कर लिए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस ठगी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

4 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

30 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago