देश

कौन है आतंकी मसूद अजहर जिसके आतंक के ठिकानों पर भारतीय वायुसेना ने की बमबारी?

भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह अपने लोगों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारत ने बड़ी कार्रवाई की है. इस हमले में 26 बेगुनाह टूरिस्ट मारे गए थे.

इसका बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तानमें मौजूद आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में बने आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई. भारतीय वायुसेना ने रात करीब 1:30 बजे ये हमले किए. इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के कैंप्स को निशाना बनाया गया, जिसे मसूद अजहर (Masood Azhar) चलाता है.

कौन है मसूद अजहर?

मसूद अजहर पाकिस्तान का एक खतरनाक आतंकी है. वह जैश-ए-मोहम्मद नाम के आतंकी संगठन का प्रमुख है. यह वही आतंकी है जिसे 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 हाईजैक कर रिहा करवाया गया था. रिहाई के बाद वह पाकिस्तान गया और वहीं से फिर से आतंकी साजिशें शुरू कर दीं.

पुलवामा हमला (2019), पठानकोट एयरबेस हमला (2016) और अन्य कई आतंकी घटनाओं में उसके संगठन की भूमिका थी. हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भी उसका ही हाथ बताया जा रहा है.

भारत ने लिया सिन्दूर का बदला

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि अब वह सिर्फ चेतावनी नहीं देता, बल्कि घुसकर मारता भी है. भारतीय वायुसेना ने रात करीब 1:30 बजे 9 अलग-अलग ठिकानों पर सटीक हमले किए. इन हमलों में आतंकी शिविरों को भारी नुकसान पहुंचा है. ये ठिकाने विशेष रूप से जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े हैं. सूत्रों के अनुसार, जिन स्थानों पर हमला किया गया उनमें कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद जैसे शहर शामिल हैं.

सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने कोटली (PoK), बहावलपुर (Pakistan) और मुजफ्फराबाद (PoK) जैसे इलाकों में बने आतंकी ठिकानों को तबाह किया. कुल 9 जगहों पर यह स्ट्राइक की गई. इन जगहों पर आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी और हमलों की प्लानिंग होती थी.

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन पूरी तरह फोकस्ड, सीमित और गैर-उकसावे वाला रहा. यह पूरी कार्रवाई इस तरह से की गई कि किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को नुकसान न पहुंचे, जिससे युद्ध की स्थिति न बने.


ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: Pahalgam Attack का बदला, पीड़ितों को न्याय…भारत ने आधी रात पाक में आतंकियों पर मिसाइलें बरसाईं


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

9 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

20 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

33 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

38 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

54 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago