देश

PM मोदी की ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों की पहल रंग लाई, सेना ने ब्रह्मोस दागकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया: डॉ. जेके. बंसल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों का जिक्र करने पर मेजर जनरल (रिटायर्ड) डॉ. जेके. बंसल ने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर हो गया है. भारत में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है. पाकिस्‍तान के खिलाफ भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में देश में ही बने हथियारों का इस्‍तेमाल किया है.

मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. जेके बंसल ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्‍तान में आतंक के ठिकानों को तबाह कर दिया है. ऐसे बहुत सारे देश हैं, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अंतर्गत बने हथियारों को खरीदना चाहते हैं.

उन्‍होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने अपनी क्षमता पूरी दुनिया को दिखा दी है. हमारी सेना ने पाकिस्‍तान को उसकी डिफेंस सिस्टम की असलियत से भी परिचित करा दिया है.

उन्‍होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए सबसे पहले हमने पाकिस्‍तान में आतंक के 9 ठिकानों को टारगेट कर उसे तबाह कर दिया. उसके बाद हमने महत्वपूर्ण ठिकानों पर भी प्रहार किया.

उन्‍होंने कहा कि हमारे देश में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम तक पहुंचाया है. ब्रह्मोस मिसाइल ने आतंकी ठिकानों को ध्‍वस्‍त करने का काम किया है. यह हमारे लिए गर्व की बात है. हमारे ड्रोन और मिसाइलों ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ.

बता दें कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ब्रह्मोस मिसाइल, आकाश मिसाइल और एमआरएसएएम (बराक-8) का इस्‍तेमाल किया है.

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है. यह 3,700 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से लक्ष्य को टारगेट कर सकती है. इसकी रेंज तकरीबन 800 किलोमीटर तक है. यह अपने साथ 200 से 300 किलोग्राम तक वॉरहेड ले जाने में सक्षम है. इसे जमीन, समुद्र और एयर से लॉन्च किया जा सकता है. यह दुश्मन के रडार से बचने के लिए बेहद कम ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है.

ये भी पढ़ें- वायुसेना के जवानों से बोले पीएम मोदी- ‘आपने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया’

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

5 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

6 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

6 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

6 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

6 hours ago