देश

भारत-पाक सीमा पर दुश्मन को करारा जवाब, वीरता की मिसाल बनी BSF की कार्रवाई

पहलगाम नरसंहार के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के माहौल में, 120वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत दुश्मन को माक़ूल जवाब देते हुए असाधारण साहस और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया.

इस विशेष अभियान में BSF के जाँबाज़ जवानों ने पाकिस्तानी अग्रिम चौकियों पर तीव्र गोला-बारी कर उन्हें ध्वस्त कर दिया. इस जवाबी कार्रवाई से न सिर्फ पाकिस्तान की सैन्य संरचनाओं को नुकसान पहुँचा, बल्कि उनके मनोबल को भी गहरा झटका लगा.

इस कार्रवाई के दौरान घायल हुए सहायक उप निरीक्षक उदयबीर सिंह और मुख्य आरक्षक रमेश कुमार का सेना चिकित्सालय में उपचार के बाद जब वे स्वस्थ होकर लौटे, तो पूरी बटालियन ने फूल-मालाओं और गर्व के भाव से उनका भव्य स्वागत किया. उनके अदम्य साहस ने पूरे देश को गर्व से भर दिया.

इस बीच, दिनांक 15 मई 2025 को सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम ने BSF की 109वीं बटालियन के एसपी कंपनी के सिपाही हरविंदर सिंह (नं. 080051635) को प्रशंसा चक्र (Commendation Disc) से सम्मानित किया.

उन्हें यह सम्मान ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी के दौरान विभिन्न स्थानों पर 81 मिमी मोर्टार की त्वरित और सटीक तैनाती, सभी लक्ष्यों के डेटा की तत्काल गणना कर फायरिंग को तैयार रखने में उनके असाधारण परिश्रम और युद्ध तत्परता के लिए प्रदान किया गया.

“जीवन पर्यंत कर्तव्य” की भावना से प्रेरित होकर, सीमा सुरक्षा बल के इन वीर जवानों ने यह साबित कर दिया कि भारत की सीमाएं अब और भी सुरक्षित हाथों में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

42 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

56 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago