देश

Sindoor Ki Lalkaar: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मनोज तिवारी का भारतीय सेना को समर्पित देशभक्‍ति गीत, देखिए VIDEO

लोकप्रिय भोजपुरी गायक एवं भाजपा नेता मनोज तिवारी ने भारतीय सेना को समर्पित एक नया हिंदी सॉन्‍ग तैयार किया है. इस सॉन्‍ग को ‘सिंदूर की ललकार’ शीर्षक से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

यह सॉन्‍ग ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की वीरता को सलाम करता है, जो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमलों के रूप में शुरू हुआ था. पाकिस्‍तानी आतंकियों के कायराना हमले में 26 लोग मारे गए थे.

भारतीय सेना के शौर्य, साहस और आतंक के विरुद्ध किए गए अब तक सबसे बड़े एक्‍शन को सलाम करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि-

“मैं भी भारतीय सेना को सैल्‍यूट करने के लिए एक प्रस्‍तुति देना चाहता था. मेरी यह प्रस्‍तुति आपको जरूर पसंद आएगी, मैं सेना की बहादुरी से बहुत प्रभावित हुआ हूं, लेकिन ये दुख भी है किसी अन्य गायक ने सैनिकों की प्रशंसा में सॉन्‍ग नहीं बनाया.”

सॉन्‍ग का कॉन्‍सेप्‍ट भाजपा नेता नीलकांत बख्शी ने तैयार किया, जबकि मनोज तिवारी ने इसे गाया है. 5 मिनट 45 सेकंड का यह सॉन्‍ग भारतीय सेना की शौर्यगाथा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करता है.

अपने सोशल मीडिया पर सॉन्‍ग का पोस्टर साझा करते हुए मनोज तिवारी ने बताया कि यह उनके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है. उन्होंने कहा, “यह सॉन्‍ग ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के प्रेरक कार्यों को समर्पित है.” सॉन्‍ग में आतंकवाद और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया गया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago