देश

क्या पाकिस्तान में न्यूक्लियर रेडिएशन लीक हो रहा है? जानिए इस सवाल पर अमेरिका ने क्या कहा

भारत ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकि हमले का बदला लेने के लिए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया. इतना ही नहीं जब पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया तब भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयरबेस पर भी एयरस्ट्राइक किया. भारत की सटीक स्ट्राइक ने पाकिस्तान के नूर खान और सरगोधा एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया.

इसके बाद से सोशल मीडिया पर खबर चलने लगी कि भारत ने पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया है और पाकिस्तान में न्यूकलियर रेडिएशन लीक हो रहा है. ये भी कहा जा रहा है कि अमेरिका ने रेडिएशन लीक की जांच करने के लिए एक टीम पाकिस्तान भेजी है. इसके बाद अमेरिकी सरकार ने  इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अमेरिका ने क्या जवाब दिया?

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रिंसीपल डिप्टी स्पकोपर्सन टॉमी पिगॉट से जब वहां के पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या अमेरिका की कोई टीम न्यूलियर रेडिएशन लीक की जांच के लिए पाकिस्तान गई है? इस सवाल के जवाब में टॉमी पिगॉट ने कहा कि इस वक्त मेरे पास इस पर बात करने या अंदाजा लगाने के लिए कुछ भी नहीं है.

बता दें कि भारत की एयरस्ट्राइक में सरगोधा एयरबेस पर हमले किए गए. सरगोधा एयरबेस के पास किराना हिल्स पर पाकिस्तान के परमाणु हथियार है. किराना हिल्स और आसपास के क्षेत्रों को 2023 की एक रिपोर्ट में सबक्रिटिकल न्यूक्लियर टेस्ट साइट के रूप में पहचाना गया था, जो बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स नामक एक NGO द्वारा पब्लिश की गई थी.

इस रिपोर्ट में कहा गया था कि इस साइट पर गोला-बारूद स्टोरेज एरिया, टीईएल (ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर) गैरेज और कम से कम दस अंडरग्राउंड स्टोरेज फैसिलिटी मौजूद हैं. स्ट्राइक के बाद से ही यहां से न्युकलियर रेडिएशन रिसाव के होने की खबर चल रही है. हालांकि, भारत सरकार ने इस तरह की तमाम खबरों का खंडन किया है.


ये भी पढ़ें: ‘नाम बदलने से हकीकत नहीं बदलेगी’, चीन के अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बदलने पर भारत की दो टूक


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

47 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago