देश

Operation Sindoor: पाक को भारत ने कब-कब धोया, 1965 से 2025 तक आतंकिस्तान रोया

Operation Sindoor: जम्मू और कश्मीर के पहलगांव की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. भारतीय सेना ने बीती रात आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की. आतंकियों के पाकिस्तान स्थित कई ठिकानों पर हमला किया और इस हमले में काफी आतंकी मारे गए. आइए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच कब कब युद्ध हुए और इसके पीछे विवाद का कारण क्या है. 1965 में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध 5 अगस्त से शुरू होकर 23 सितंबर तक करीब 48 दिन तक युद्ध चला. भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान के लाहौर को तीन ओर से घेर लिया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी जिसके कारण पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े.

पाकिस्तानी सेना ने किया था आत्मसमपर्ण

देश की आजादी के बाद से ही जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं शुरू हो गई थी और पाकिस्तान कहीं ना कहीं भारत पर जम्मू कश्मीर को लेकर अपना शुरू से हीं दबाव बनाता रहा हैं. आतंकियों ने भी कई ऐसी घटनाएं की जिसको लेकर भारत सरकार ने उन पर कड़ी कार्रवाई की और पाकिस्तान के मंसूबों को हमेशा विफल कर दिया. सन 1971 में भी भारत-पाकिस्तान के बीच 13 दिन तक युद्ध चला इस युद्ध में भारत ने बांग्लादेश को पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त करा दिया और पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा, यहां तक कि पाकिस्तान सेना के 93 हजार सैनिकों को भारतीय सेवा के सामने आत्मसमपर्ण करना पड़ा.

भारत-पाक के बीच हुआ था कारगिल युद्ध

वर्ष 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ जिसमें पाकिस्तान ने कारगिल की पहाड़ी को 5000 सैनिकों के साथ कब्जा कर लिया और भारतीय सेवा ने उसे मुक्त कराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी और पाकिस्तान को पीछे खदेड़ दिया जिसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ. इन सभी घटनाक्रमों के बाद भी पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद जारी रहा. 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर में जम्मू से श्रीनगरनमार्ग पर पुलवामा में आतंकवादियों ने सी आर पी एफ के वाहनों पर हमला किया. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. इसके बाद भारतीय सेवा ने आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए 26 फरवरी को पाकिस्तान स्थित बालाकोट स्थित आतंकी शिवरों पर एयर स्ट्राइक कर जबरदस्त हमला किया जिसमें पाकिस्तान के 200 से लेकर 300 आतंकवादी मारे गए.

भारतीय सेना ने पाक के कई आतंकियों ठिकानों की एयर स्ट्राइक

इसके बाद भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया और जम्मू में आतंकियों पर भी नकेल कसी. इसके बाद ऐसा लगने लगा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का अब खात्मा हो रहा है और लोग अमन चैन की सांस लेने लगे, लेकिन 22 अप्रैल 2025 को पहलगांव की बैसरन घाटी में हुई आतंकी घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश की जल, थल वायु सेना के सभी सेनाध्यक्षों को खुली छूट देकर अपने इरादे साफ कर दिए थे कि अब वह अब आतंकियों को नेस्तनाबूत करके ही रहेंगे. इसी के तहत बीती रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकियों ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर जबरदस्त हमला किया, जिसमें सैकड़ों आतंकवादी मारे गए. इस घटना ने साफ कर दिया है कि अब भारत आतंकवाद को समाप्त करके ही रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

17 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

28 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

49 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago