देश

Operation Sindoor पर विपक्ष की ‘राजनीति’ से आम जनता असहमत, सर्वे में कहा- यह मोदी सरकार का सबसे कड़ा फैसला था

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत की सैन्य और रणनीतिक उपलब्धियों पर जहां देशवासी गर्व कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इस ऑपरेशन पर सवाल उठाकर राजनीतिक बहस को और गर्म कर दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और फिर सीजफायर के फैसले के खिलाफ विपक्ष की ओर से एक नेगेटिव नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई. हालांकि, उसे देश की जनता ने सीधे-सीधे नकार दिया है.

आईएएनएस मैटराइज के सर्वेक्षण में 57% लोगों ने विपक्ष के सवालों को अनुचित बताया है, जबकि 27% लोगों ने विपक्ष के सवालों को सही ठहराते हुए उनका समर्थन किया है.

विपक्ष के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उठाए सवाल गलत

इस सर्वे में कुल 7,463 लोगों की राय ली गई, जिनमें सभी राज्यों के नागरिक शामिल हुए. मैटराइज के सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया कि क्या विपक्ष के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उठाए गए सवाल सही हैं? सर्वेक्षण में 27% लोगों ने विपक्ष के सवालों को सही ठहराते हुए उनका समर्थन किया, जबकि 9% का मानना है कि ये सवाल कुछ हद तक उचित हैं. इसके विपरीत, 57% लोगों ने विपक्ष के सवालों को अनुचित बताते हुए इस तरह की आलोचना को गलत ठहराया. साथ ही, 7% लोग इस मुद्दे पर अनिश्चित रहे.

इसके अलावा, विपक्ष द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर भी लोगों ने खुलकर अपनी राय रखी. सर्वे में 33% लोगों ने विपक्ष की विशेष सत्र की मांग को सही ठहराया, जबकि 8% ने इसे कुछ हद तक उचित माना. वहीं, 45% ने इस मांग को अनुचित बताया और 3% लोग अनिश्चित रहे.

57% लोगों ने माना- विपक्ष राजनीति कर रहा है

दूसरी ओर, 57% लोगों का मानना है कि विपक्ष ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर राजनीति कर रहा है. 14% ने इसे कुछ हद तक सही माना, जबकि 26% ने इससे असहमति जताई और 3% लोग इस पर स्पष्ट राय नहीं दे सके. इस सर्वे में 79% लोगों ने वर्तमान सरकार को अब तक का सबसे कड़ा फैसला लेने वाली सरकार भी करार दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

1 minute ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

6 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

13 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

26 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

34 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

38 minutes ago