Bharat Express DD Free Dish

ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंक के खिलाफ नई नीति है: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति है. उन्होंने इसे देश की महिलाओं को समर्पित करते हुए बताया कि यह अभियान अब भी जारी रहेगा.

PM Modi Addresses Nation, Operation Sindoor

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ एक नई रणनीति और नीति है. यह उनका पहला सार्वजनिक बयान था, जब से भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर क्रूज़ मिसाइल से हमला किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने दो टूक कहा, “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, ये भारत की ओर से आतंकवाद पर लगातार और निर्णायक प्रहार रहेगा. यह भारत की नई नीति का हिस्सा है – अगर हमारे नागरिकों पर हमला होगा, तो जवाब सीधा और करारा दिया जाएगा.”

उन्होंने पाकिस्तान की परमाणु धमकियों पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “परमाणु की धमकी अब भारत पर असर नहीं करती, ये नया भारत है.”

‘ऑपरेशन सिंदूर भारत की माताओं, बहनों को समर्पित’

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की माताओं, बहनों और बेटियों को समर्पित करते हुए कहा, “ये सिर्फ एक नाम नहीं है, ये देश की भावनाओं का प्रतीक है. ये उन महिलाओं को समर्पित है जो आतंकवाद की पीड़ा झेल चुकी हैं.”

उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ही भारत ने यह फैसला लिया.”आतंकियों ने हमारी बहनों की मांग का सिंदूर मिटाने की कोशिश की, इसलिए हमने उनके आतंक के अड्डों को जड़ से उखाड़ दिया,” प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए कहा.

‘भारत ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया’

पीएम मोदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया, उनके ट्रेनिंग कैंप और मुख्यालय को खाक में मिला दिया. पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया गया है जिसे वो लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे.

उन्होंने आगे कहा, “भारत ने पाकिस्तान के दिल पर हमला किया, उनके एयरबेस तबाह किए और उन्हें हिलाकर रख दिया. पाकिस्तान को हमारी कार्रवाई के बाद शांति की भीख मांगनी पड़ी.”

ये भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को किया तबाह, PM मोदी बोले- “अब आतंकवाद के हर हमले का जवाब दिया जाएगा”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read