देश

बड़ी खबर! मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष- सूत्र

वोट चोरी का मुद्दा गरमाता जा रहा है, अब सूत्रों का दावा है कि विपक्ष संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सांसद नासिर हुसैन ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर जरूरत पड़ी, तो महाभियोग प्रस्ताव लाया जाएगा.

राहुल गांधी निकाल रहे यात्रा

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. राहुल गांधी ने रविवार को सासाराम से ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की. इस यात्रा में उन्होंने कहा, “यह यात्रा ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार की रक्षा के लिए है.”

बीजेपी- CEC पर बना गाना

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर एक बिहार की भोजपुरी भाषा में वीडियो भी जारी किया है जिसमें गाने के जरिए बीजेपी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) पर धांधली के आरोप लगाए हैं. वीडियो में कहा गया है कि ‘बीजेपी और चुनाव आयोग वोटवा चोर लागेला, रोजगार पे डाला ताला, वोट पे डाका डाला’. कांग्रेस ने दावा किया है कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम दो जगह वोटर लिस्ट में है, जिसका जिक्र इस गाने में भी किया गया है. साथ ही उनका कहना है कि कई मृतक लोगों का नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने जारी किया भोजपुरी गाना, गाने में विजय सिन्हा के नाम का जिक्र

‘मतदाता अधिकार यात्रा’ 16 दिन तक चलेगी और बिहार के करीब 20 जिलों में करीब 1300 किलोमिटर की दूरी तय करेगी. शुरुआत में लालू यादव और तेजस्वी यादव भी इसमें शामिल हुए जबकि आने वाले दिनों में INDIA गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे.

चुनाव आयोग पर विपक्ष हमलावर

SIR को लेकर कांग्रेस और विपक्ष पहले से ही चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. संसद से लेकर सड़क तक विपक्षी सांसदों ने मार्च किया और गिरफ्तारी भी दी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

21 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

53 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago