देश

Rahul Gandhi के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन, संसद से चुनाव आयोग तक करेंगे मार्च

बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ ‘इंडिया’ ब्लॉक सोमवार को एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करेगा. सूत्रों ने जानकारी दी कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता सोमवार को मार्च करेंगे.

राहुल गांधी के अगुवाई में मार्च

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में यह मार्च संसद भवन परिसर से दिल्ली स्थित भारतीय चुनाव आयोग (ECI) कार्यालय तक होगा. विपक्षी सांसद एक किलोमीटर पैदल चलकर ईसीआई कार्यालय पहुंचेंगे. सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयुक्तों से मुलाकात के लिए समय भी मांगा है.

मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से डिनर

उसी दिन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से ‘इंडिया’ ब्लॉक के सांसदों के लिए ‘डिनर’ रखा गया है. सूत्रों के अनुसार, यह ‘डिनर’ दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित ताज पैलेस होटल में आयोजित होगा, जिसमें ‘इंडिया’ ब्लॉक के सभी सांसदों के शामिल होने की संभावना है.

दूसरी बार डिनर मीटिंग

यह दूसरी बार है, जब बिहार में मतदाता सूची संशोधन (SIR) और चुनावों में कथित धांधली के विषय पर कांग्रेस की ओर से ‘डिनर मीटिंग’ रखी जाएगी. इससे पहले, ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर ‘डिनर मीटिंग’ के लिए एकत्रित हुए थे. उस समय विपक्षी नेताओं ने बिहार में एसआईआर और तथाकथित ‘वोट चोरी’ मॉडल के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया.

कौन नेता हुए थे शामिल?

बैठक में 25 दलों के कई नेता शामिल हुए, जिनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, राकांपा-सपा प्रमुख शरद पवार, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, राजद के तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, द्रमुक नेता तिरुचि शिवा और टी.आर. बालू, भाकपा के डी. राजा, माकपा नेता एम.ए. बेबी, एमएनएम प्रमुख कमल हासन और भाकपा (माले) नेता दीपांकर भट्टाचार्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें-‘Operation Sindoor से पूरी दुनिया ने नए भारत के स्वरूप के दर्शन किए’, बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी- हमने PAK के अंदर आतंकियों का खात्मा किया

इस दौरान राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ ब्लॉग के नेताओं को ‘वोट चोरी’ पर प्रेजेंटेशन दी. राहुल ने चुनावी प्रक्रिया में तथाकथित ‘धोखाधड़ी’ के सबूत पेश किए. उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

54 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago