बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस और बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया गया. बेंगलुरु के स्थानीय लोगों का मानना है कि पीएम मोदी यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार कर रहे हैं, जिससे कनेक्टिविटी और यात्रा अनुभव में सुधार हो रहा है.
स्थानीय निवासी विमला हेगड़े ने कहा कि पीएम मोदी सराहनीय काम कर रहे हैं. वह लगातार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहे हैं. बेलगावी से वंदे भारत की शुरुआत होने से यात्रा काफी सुखद रहने वाली है. उन्होंने पीएम पर गर्व जताया और कहा कि वह लोगों के हित में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं.
चाइत्रा ने कहा कि बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा को एक नए स्तर पर ले जाएगी. उन्होंने खुशी जताई कि उन्हें पीएम मोदी को नजदीक से देखने का मौका मिला, क्योंकि अब तक वे उन्हें केवल टीवी पर देखते थे. यह पहली बार है जब उन्होंने पीएम को नजदीक से देखा. एक स्थानीय ने कहा कि बेंगलुरु देश के मशहूर शहरों में शुमार है और पीएम मोदी द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस व मेट्रो की सुविधा देने के लिए वे उनके आभारी हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.उन्होंने पीएम से ग्रामीण इलाकों में रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने की अपील की और कहा कि प्रधानमंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. रवि रंजन ने कहा कि यह बेंगलुरु वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है.
पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस और मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा. उन्होंने बताया कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भीड़ और जाम की समस्या से मेट्रो के जरिए काफी राहत मिलेगी. एक स्कूली छात्र ने बताया कि अब तक मैंने सिर्फ पीएम मोदी को टीवी पर ही देखा था, लेकिन आज मुझे उनके साथ बातचीत करने का मौका मिला है. उन्होंने मेरे द्वारा बनाई गई पेंटिंग की भी सराहना की है. मेट्रो के शुरू होने से स्कूली, कॉलेज के साथ ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.
बता दें कि बैंगलोर मेट्रो चरण-2 के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक की येलो लाइन 19 किमी की दूरी में 16 स्टेशनों को जोड़ेगी. यह लाइन बेंगलुरु की शहरी यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगी.
भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…