Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘Operation Sindoor से पूरी दुनिया ने नए भारत के स्वरूप के दर्शन किए’, बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी- हमने PAK के अंदर आतंकियों का खात्मा किया

PM Modi Speech today: आज बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो रेल समेत कई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने नए भारत के स्वरूप के दर्शन किए.

PM Modi In Bengaluru
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi In Bengaluru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु गए. वहां उन्‍होंने बेंगलुरु मेट्रो (Bangalore Metro) की येलो लाइन का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद उन्‍होंने मेट्रो में सफर भी किया. उन्होंने मेट्रो में सवार छात्र-छात्राओं से मुलाकात की. उनके साथ कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अलावा केंद्रीय मनोहर लाल भी मौजूद रहे.

इस दौरान बेंगलुरु में पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का फिर से जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही पूरी दुनिया ने नए भारत के स्वरूप के दर्शन किए. पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण पूरी दुनिया ने भारत की ताकत देखी. हमने आतंकियों को पाकिस्तान में कई किलोमीटर अंदर घुसकर मारा.

उन्होंने कहा-

“ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों की आतंकियों और पाकिस्तान को घुटने में लाने की क्षमता को पूरी दुनिया ने देखा है. इसकी सफलता के पीछे हमारी टेक्नॉलॉजी और मेक इन इंडिया की ताकत है. इसमें बेंगलुरु के युवाओं का भी बहुत योगदान है.”

PM Modi

पीएम मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई.


उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा-

“आज बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का शुभारंभ हुआ है. मेट्रो फेज-3 की आधारशिला भी रखी गई है. साथ ही देश के अलग-अलग हिस्‍सों के लिए 3 वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई गई है. बेंगलुरु से बेलगावी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू हुई है. इससे बेलगावी के व्‍यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा नागपुर से पुणे और श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से अमृतसर के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई है.”

‘जल्द ही हम दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी में आएंगे’

भारत को दुनिया की तेजी से बढ़ती इकोनॉमी बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप जानते ही हैं कि हम दुनिया में 10वें नंबर से टॉप—5 में आ गए हैं. जल्द ही टॉप—3 में आएंगे. ये ताकत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म से मिली है. देश की उपलब्धियों का परचम आसमान में लहरा रहा है.

यह भी पढ़िए: बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, छात्रों के साथ पीएम मोदी ने किया सफर

Also Follow Bharat Express on X



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital