Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी एकता की बैठक रद्द, जल्द तय होगी अगली तारीख

महाराष्ट्र में शुरू हुए सियासी घमासान के बीच बेंगलुरु में 13-14 जुलाई को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक को रद्द कर दिया गया है.

विपक्षी एकता की बैठक रद्द

महाराष्ट्र में शुरू हुए सियासी घमासान के बीच बेंगलुरु में 13-14 जुलाई को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक को रद्द कर दिया गया है. जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि फिलहाल बैठक को स्थगित कर दिया गया है. जल्द ही सभी पार्टियों से विचार-विमर्श करके नई तारीखों का एलान किया जाएगा. माना जा रहा है कि नई तारीख जो भी तय की जाएगी, वो अब मानसून सत्र के बाद की होगी.

विपक्षी एकता की बैठक स्थगित

दूसरी तरफ ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक को इसलिए टाल दिया गया है क्योंकि बिहार विधानसभा और कर्नाटक विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है. जिसके चलते इस मीटिंग को टाला गया है. बिहार विधानसभा का सत्र 10 से 24 जुलाई तक चलेगा. जिसमें नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व्यस्त रहेंगे.

23 जून को हुई थी बैठक

गौरलतब है कि इससे पहले 23 जून को पटना में विपक्षी पार्टियों की तरफ से महा बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के समेत 15 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे. जिसमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, एमके स्टालिन समेत छह राज्यों के सीएम और अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती समेत 5 राज्यों के पूर्व सीएम शामिल हुए थे. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बैठक में मौजूद रहे थे.

बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई थी. जिसमें बीजेपी को सत्ता से हटाने को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ था. नेताओं ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि आगामी लोकसभा चुनाव सभी पार्टियां मिलकर लड़ेंगी. वहीं इस बैठक में तय होना था कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और कौन कहां से चुनाव लड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital