दुनिया

गाजा : इजरायली एयर स्ट्राइक में मारे गए 22 फिलिस्तीनी

फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में 22 फिलिस्तीनी मारे गए. गाजा में सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बसल ने सिन्हुआ को बताया कि इजरायली विमानों ने बुधवार को उत्तरी गाजा शहर में अल-मुहब्बन स्कूल के अंदर विस्थापित व्यक्तियों के लिए बने टेंट को निशाना बनाया.

बसल ने बताया कि नागरिक सुरक्षा दल ने इजरायली हमलों के बाद स्कूल से सात शव और 25 घायल व्यक्तियों को बरामद किया, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. स्थानीय सूत्र और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंट में आग लग गई और बमबारी में कुछ शव क्षत-विक्षत हो गए.

आम नागरिकों को ध्यान में रखकर किए गए हमले

इजरायली सेना ने एक प्रेस बयान में कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए इजरायली वायु सेना के एक विमान ने गाजा शहर के अल-फुरकान इलाके में हमास के एक सदस्य को निशाना बनाया. दावा किया गया कि सेना ने पूरी सावधानी बरती. आम नागरिकों को ध्यान में रख हमले किए गए.

उत्तरी गाजा के बेत हनौन शहर में विस्थापित लोगों के शेल्टर होम पर इजरायली बमबारी में चार लोग मारे गए, जबकि पैरामेडिक्स ने जबालिया के पूर्व में फिलिस्तीनियों के एक समूह को निशाना बनाकर इजरायली बमबारी में चार और लोगों की मौत की सूचना दी.

7 अक्टूबर 2023 से अब तक 45,361 मारे गए फिलिस्तीनी

देइर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के प्रवक्ता खलील अल-दकरान की मानें तो मध्य गाजा में अल-बुरीज शरणार्थी शिविर के पूर्व में एक सभा को निशाना बनाए जाने के बाद अस्पताल में तीन शव और दर्जनों घायल पहुंचे. खान यूनिस में नासिर मेडिकल कॉम्प्लेक्स ने भी शहर के पूर्व में एक घर पर इजरायली हवाई हमले के बाद चार शव मिलने की सूचना दी थी.

बुधवार को गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 से अब तक 45,361 फिलिस्तीनी  हैं और 107,803 अन्य घायल हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

36 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

57 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

57 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

2 hours ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago