देश

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, यूपी के कई जिलों में 14 जनवरी तक स्कूल बंद

Weather Update: राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है. दिल्ली में बीते तीन दिनों से कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है. रविवार को राजधानी (सफदरजंग) का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया. यह सामान्य से पांच डिग्री कम है. मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह येलो अर्ल्ट से ज्यादा गंभीर होता है. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो राजधानी में 16.7 डिग्री रहा. ये सामान्य से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को न्यूनतम तापमान महज 3 डिग्री रह सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह घने कोहरे की चादर देखने को मिली. पंजाब के अमृतसर, पटियाला, अम्बाला में सुबह विजिबिलिटी 25 मीटर रिकॉर्ड की गई.

‘इस बार बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है’

राष्ट्रीय राजधानी में ठंड बढ़ने से लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का कोशिश कर रहे हैं. एक व्यक्ति ने बताया, “इस बार बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है इसलिए आग जलाकर बैठे हैं. कोहरा भी तीन दिन से बहुत ज्यादा पड़ रहा है और जिससे पहने हुए कपड़े भी गीले हो जाते हैं.” दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई.

ये भी पढ़ें- Rampur: ‘BJP छोड़ दो नहीं तो परिवार समेत जान से मार देंगे’- भाजपा सांसद घनश्याम लोधी को लश्कर-ए-खालसा की धमकी

NCR के शहरों में लोग कड़ाके की ठंड की वजह से ठिठुरने को मजबूर हैं. शनिवार को गुड़गांव का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा. यहां जनवरी की सर्दी ने नौ साल का रेकॉर्ड तोड़ा. अगले पांच दिनों तक कोहरा रहने का अनुमान है. इसके अलावा दिल्ली NCR के गुजरने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं.

शीत लहर के चलते यूपी में स्कूल 14 तक बंद

शीतलहर के चलते लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. विभिन्न जिलों में जिलाधिकारियों द्वारा एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है. नोटिस के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 9 से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. नोटिस में कहा गया है, अत्यधिक शीत लहर के कारण छात्रों को स्कूलों तक पहुंचने में हो रही कठिनाई को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. वहीं मेरठ में कोल्ड वेव से पुश और जनहानि न हो उसके लिए अस्थाई और स्थाई शेल्टर होम में अलाव, कंबल की जांच कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

18 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

43 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

55 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago