देश

Varanasi Tent City: वाराणसी में शाम होते अब आएगी गोवा जैसी फीलिंग, गंगा घाटों के पार बन रही ‘टेंट सिटी’

Varanasi Tent City: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंगा घाटों के सामने रामनगर की ओर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में टेंट सिटी बसाई गई है. इसे गुजरात के कच्छ के रण में टेंट सिटी की तर्ज पर विकसित किया गया है. इसमें 200 लोगों के बैठने की क्षमता है. वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के अधिकारियों ने कहा कि काशी टेंट सिटी स्विस कॉटेज से सुसज्जित है. यह तीन श्रेणियों गंगा दर्शन विला, प्रीमियम टेंट और सुपर डीलक्स टेंट के रूप में है.

टेंट सिटी पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी और उन्हें प्राचीन शहर में पीक सीजन के दौरान उपयुक्त आवास खोजने से जुड़ी कठिनाइयों से राहत देगी. प्रीमियम ठहरने और सुंदर द्श्य के अलावा, टेंट सिटी भी धार्मिक प्रथाओं को पूरा करने की सुविधा सहित सभी प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित है.

15 जनवरी से शुरू होगी बुकिंग- मंडलायुक्त

वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि हमने फ्लोटिंग जेटी पर एक भव्य पूल स्थापित किया है. इस पर लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगा सकते हैं. टेंट सिटी के लिए बुकिंग 15 जनवरी से शुरू होगी. फ्लोटिंग जेटी पर स्थित पूल एक समय में लगभग 25 लोगों को समायोजित कर सकता है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा पर्यटकों के लिए एक फूड कोर्ट भी होगा. टेंट सिटी गेमिंग जोन, राइडिंग जोन, स्पॉ जोन और अन्य सुविधाओं से भी युक्त है.

बता दें कि 900 वर्ग फुट का गंगा दर्शन विला सबसे बड़ा है. इसे एक रात और दो दिनों के लिए प्रति व्यक्ति 20 हजार रुपये में बुक किया जा सकता है. लिविंग एरिया के साथ नदी के सामने वाले एसी विला में किंग-साइज बेड, हॉल और निजी बीच, प्लंज पूल, रजवाड़ी सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, लैंप के साथ स्टडी टेबल, कुर्सी के साथ ड्रेसिंग टेबल, मिनी फ्रिज, टीवी सहित अन्य सुविधाएं गीजर, रूम हीटर, अलमारी और सुरक्षा लॉकर आदि है. इसी तरह प्रीमियम टेंट और सुपर डीलक्स टेंट, दोनों का माप 500 वर्ग फुट है. इसका पैकेज क्रमश: 14 हजार और 12 हजार रुपये है.

ये भी पढ़ें: Magh Mela 2023: प्रयागराज में शुरू हुआ माघ मेला, गंगासागर में कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

वीडीए के अधिकारियों ने कहा कि शुरुआत में देव दीपावली 2022 से पहले काम पूरा करने की योजना थी. लेकिन गंगा में लंबे समय तक बाढ़ जैसी स्थिति और तकनीकी कारणों से, प्रारंभिक समय सीमा के अनुसार टेंट सिटी की स्थापना नहीं की जा सकी. यूपी सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार 2022 में सात करोड़ (70 मिलियन) से अधिक पर्यटक काशी आए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

12 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

18 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

47 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago