AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी.
पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद गुरुवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी दी गई. बैठक के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी.
ओवैसी ने सरकार से मांग की कि ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के खिलाफ अभियान शुरू किया जाए और पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट में शामिल किया जाए.
मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने कहा, “मैंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए हमारे सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना की. बैठक में मैंने सुझाव दिया कि हमें टीआरएफ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाना चाहिए. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इसकी घोषणा करनी चाहिए. हमें अमेरिका को यह बताना चाहिए कि वह अपने देश में टीआरएफ को तुरंत आतंकी संगठन घोषित करे.”
उन्होंने आगे कहा, “फरवरी 2025 में पीओके में आतंकी हाफिज सईद के बेटे की एक सभा होने वाली है, जिसमें उसने कहा था कि 2025 में वे जिहाद करेंगे. ये लोग जिहाद के नाम पर भारत में हत्याएं और आतंक फैलाना चाहते हैं. हम अमेरिका से अपील करेंगे कि टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित करे और पाकिस्तान को एफएटीएफ-ग्रे लिस्ट में डाला जाए.
यूनाइटेड किंगडम के साथ हाल ही में व्यापार समझौता हुआ है, हम ब्रिटेन सरकार से भी कहेंगे कि वह टीआरएफ पर प्रतिबंध लगाए. ब्रिटेन का वित्त मंत्रालय भी पाकिस्तान पर कार्रवाई करे. अमेरिका के साथ भी व्यापार समझौता होने जा रहा है, उसे भी पाकिस्तान को आतंकी सूची में शामिल करना चाहिए.”
वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक बहुत अच्छी रही. यह एक गंभीर विषय था और सभी नेताओं ने गंभीरता से अपनी राय रखी.”
उन्होंने आगे बताया, “सबसे पहले रक्षा मंत्री ने सभी नेताओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और मौजूदा हालात की जानकारी दी. इसके बाद सभी नेताओं ने अपने विचार और सुझाव साझा किए. सभी ने सेना को बधाई दी और कहा कि हम एकजुट होकर सरकार और सेना की हर कार्रवाई का समर्थन करेंगे. मैं सभी नेताओं का इस सकारात्मक बैठक के लिए धन्यवाद करता हूं.”
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor में मारे गए 100 से ज्यादा आतंकी, राजनाथ सिंह बोले- अभी भी जारी है गिनती
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…