गुजरात से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (P Chidambaram) बुधवार को साबरमती आश्रम में अचानक बेहोश हो गए. बताया जा रहा है कि तेज गर्मी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई.
घटना उस वक्त की है जब चिदंबरम साबरमती आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. कार्यक्रम के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया.
डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मेडिकल जांच जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी अन्य कारण से तबीयत तो नहीं बिगड़ी. स्थानीय कांग्रेस नेताओं और उनके साथ मौजूद सहयोगियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और चिदंबरम के जल्द स्वस्थ होने की कामना करें.
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…