Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

साबरमती आश्रम में कांग्रेस नेता P Chidambaram बेहोश! तेज गर्मी के चलते बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

गुजरात के साबरमती आश्रम में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम तेज गर्मी के कारण बेहोश हो गए. आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

P Chidambaram

गुजरात से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (P Chidambaram) बुधवार को साबरमती आश्रम में अचानक बेहोश हो गए. बताया जा रहा है कि तेज गर्मी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई.

घटना उस वक्त की है जब चिदंबरम साबरमती आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. कार्यक्रम के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया.

डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मेडिकल जांच जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी अन्य कारण से तबीयत तो नहीं बिगड़ी. स्थानीय कांग्रेस नेताओं और उनके साथ मौजूद सहयोगियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और चिदंबरम के जल्द स्वस्थ होने की कामना करें.


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital