देश

मेघालय: पान बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल, HSSLC कॉमर्स स्ट्रीम में हासिल किया पहला स्थान

अपने बेटे ऋषभ पुरकायस्थ की सफलता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने खुशी के आंसुओं को रोकने की कोशिश की. उनके बेटे ने एचएसएसएलसी कॉमर्स स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल किया है. दरअसल, पान बेचने वाले बिप्लब पुरकायस्थ और पत्नी रूबी पुरकायस्थ जो एक सिटी पार्लर में हेल्पर हैं, मंगलवार की सुबह शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के बीच लबन बेंगाली हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे थे.

शहर के जेल रोड निवासी बिप्लब और रूबी ने कहा कि उनके लिए इस समय से बढ़कर खुशी का दूसरा कोई मौका नहीं हो सकता है. उनका कहना है कि बेटे की सफलता के कारण वे गौरवांवित महसूस कर रहे हैं. ऋषभ सामान्य रूप से पढ़ाई करता और इस सफलता की किसी ने उम्मीद नहीं की थी.

वे लोग गरीब होते हुए भी बेटे को आगे की पढ़ाई के लिए सपोर्ट करने को पूरी तरह से तैयार हैं. वहीं ऋषभ का कहना है कि यह सबकुछ उनके माता-पिता के कारण संभव हो सका. साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल रिंकू भट्टाचार्य का कहना था कि हमारा स्कूल हमेशा से गरीब बच्चों की मदद करता रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

8 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

10 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

13 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

30 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

43 minutes ago