कोटेदार रुबीना बानो और फिरोज खान
अभिषेक सोनी
UP News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक सरकारी राशन वितरित करने वाले कोटेदार ने गांव के गरीब लोगों को तभी फ्री राशन देने की बात कही है, जब वो सपा (समाजवादी पार्टी) की सदस्यता लेंगे. फिलहाल इस मामले में जिलाधिकारी ने जांच बिठा दी है.
केंद्र व यूपी सरकार गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को निशुल्क राशन मुहैया कराने का काम कर रही है लेकिन श्रावस्ती जनपद में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बाद डीएम ने जांच बिठा दी है. यहां राशन की दुकान रुबीना बानो के नाम है. लेकिन जानकारी सामने आई है कि रुबीना अहमदाबाद में रहती है और उसकी पति फिरोज खान कोटा चलाता है.
ये भी पढ़ें- UP News: इस नोटिस के कारण एक बार फिर से चर्चा में है आगरा की जामा मस्जिद, जानें क्या है पूरा मामला
पूरा मामला श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक के चौरी कोटिया ग्राम पंचायत से सामने आया है. यहां के कोटेदार की मनमानी का ये आलम है कि जहां पर सरकार के द्वारा गरीबों को गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क राशन मुहैया कराया जा रहा है, लेकिन इस गांव के कोटेदार राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं देते. जब कार्ड धारक राशन लेने जाता है तो पहले उन्हें समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी होती है. उसके बाद राशन मिलता है. जब इस बात का विरोध आम जनता ने किया तो कोटेदार ने कह दिया कि जा कर राशन मोदी जी से लो. अगर यहां लेना है तो पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी होगी. फिर तुमको राशन मिलेगा.
इस मामले में जहां एक ओर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने दावा किया है कि वे इस मामले को लेकर एसडीएम जमुनहा प्रेम नारायण के पास पहुंचे और पूरे प्रकरण को संज्ञान में दिया, तो वहीं मीडिया द्वारा इसकी जानकारी एसडीएम प्रेम नारायण से की गई तो उन्होंने कहा कि अभी इस मामले की जानकारी उनको नहीं है. उन्होंने कहा कि मामला प्रकाश में आयेगा तो कार्यवाही की जायेगी. अब जानकारी सामने आ रही है कि इस मामले में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने जांच एसडीएम को सौंपी है और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…
Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…
Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…