मुकेश अंबानी
Reliance Foundation News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देश भर में शोक और आक्रोश का माहौल है. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. इस त्रासदी पर प्रतिक्रिया देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मुकेश अंबानी ने इसे “मानवता का दुश्मन” बताया और हमले की कड़े शब्दों में निंदा की.
मुकेश अंबानी ने अपने बयान में कहा कि वह रिलायंस परिवार की ओर से पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं. उन्होंने यह भी घोषणा की कि मुंबई स्थित रिलायंस फाउंडेशन सर एचएन अस्पताल में सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा.
मुकेश अंबानी का यह बयान न केवल संवेदना दर्शाता है, बल्कि उनके सामाजिक उत्तरदायित्व का भी परिचायक है. आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता दिखाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री और सरकार के साथ खड़े होने की बात कही.
यह कदम केवल स्वास्थ्य सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता के समर्थन का भी स्पष्ट संकेत है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं. सबसे पहले, पाकिस्तान के नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें 27 अप्रैल 2025 से पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के साथ इंडस वॉटर ट्रीटी को निलंबित कर दिया है और अटारी बॉर्डर पर एकीकृत चेक पोस्ट को भी बंद कर दिया गया है. भारत सरकार ने दोनों देशों के उच्चायोगों में राजनयिक कर्मचारियों की संख्या भी घटा दी है. विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की सलाह दी है.
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…
Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…
मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…
उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…