देश

पाकिस्तान में रची गई थी पहलगाम हमले की पूरी साजिश? 5 आतंकियों की हुई पहचान, NIA की शुरूआती जांच में हुआ खुलासा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम शहर के पास हुए भयानक आतंकी हमले में शामिल पांच आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है. इनमें तीन पाकिस्तानी नागरिक और जम्मू-कश्मीर के दो स्थानीय निवासी शामिल हैं. यह हमला क्षेत्र में पिछले दो दशकों में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला माना जा रहा है. जांच एजेंसियां इन अपराधियों को पकड़ने के लिए दिन-रात जुटी हुई हैं.

घटना स्थल पर मौजूद बचे लोगों ने बताया कि इस हमले में आतंकवादियों ने नागरिकों, खासकर पुरुषों, से उनकी धार्मिक पहचान साबित करने की मांग की. इसके लिए उन्होंने इस्लामी दुआएं पढ़ने या शारीरिक चिह्न जैसे खतना दिखाने को कहा था.

आतंकवादियों की पहचान

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों की पहचान असिफ फौजी (कोड नेम मूसा), सुलेमान शाह (कोड नेम यूनुस) और अबू तल्हा (कोड नेम असिफ) के रूप में हुई है. इसके अलावा, दो कश्मीरी आतंकवादी भी चिह्नित किए गए हैं. इनमें अनंतनाग के बिजबेहरा निवासी आदिल गुरी और पुलवामा निवासी अहसान शामिल हैं. ये दोनों 2018 में पाकिस्तान चले गए थे और वहां वर्षों तक आतंकी प्रशिक्षण लेने के बाद हाल ही में भारत में घुसपैठ करने में कामयाब रहे.

जानकारी के मुताबिक, असिफ फौजी और सुलेमान शाह पहले से ही जम्मू-कश्मीर में सक्रिय थे और उन्होंने इससे पहले भी कई हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें पुंछ में हुआ एक हमला भी शामिल है.

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए हैं और उन पर 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हमला करने के बाद आतंकी पीर पंजाल की ऊंची पहाड़ियों की ओर भाग गए होंगे.

NIA कर रही मामले की जांच

गौरतलब है कि जिस इलाके में हमला हुआ, वहां आसपास किसी भी जगह पर CCTV कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे जांच एजेंसियों को पीड़ितों और चश्मदीदों के बयान पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है. जांच की कमान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने संभाल ली है. एजेंसी के आईजी विजय साखरे की अगुआई में एक टीम श्रीनगर में डेरा डाले हुए है, जो स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर गहन जांच कर रही है.

इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के एक करीबी सहयोगी सैफुल्ला कसूरी की भूमिका भी जांच के दायरे में है. इस साल 2 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कसूरी को यह कहते सुना गया कि “2 फरवरी, 2026 तक कश्मीर ‘पाक भूमि’ बन जाएगा” और “आने वाले दिनों में मुजाहिदीन अपने हमलों को और तेज करेंगे और कश्मीर को आजाद कर देंगे.”


ये भी पढ़ें- भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक को किया तलब, सैन्य अधिकारियों के लिए औपचारिक ‘Persona Non Grata’ नोट सौंपा


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

3 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

4 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

4 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

4 hours ago