खेल

नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेने से पाकिस्तानी ओलंपिक चैंपियन अर्शद नदीम का इंकार, बढ़ते राजनीतिक तनाव का असर

पाकिस्तान के ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन अरशद नदीम ने बेंगलुरु में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता में शामिल होने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तानी समाचारों के अनुसार, अरशद ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण यह फैसला लिया है.

यह खास एक दिवसीय आयोजन 24 मई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होगा. अरशद ने बताया, “मेरा शेड्यूल पिछले साल ही तय हो गया था. मैं 27 मई से दक्षिण कोरिया में एक एशियाई टूर्नामेंट में हिस्सा लूंगा, इसलिए मैंने निमंत्रण स्वीकार नहीं किया.” फिलहाल अरशद अपने घर मियां चन्नू में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.

पहलगाम हमले से प्रभावित हुआ फैसला

वह जल्द ही टोक्यो में सितंबर में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी शुरू करेंगे. हालांकि, पहले कुछ खबरों में कहा गया था कि अरशद इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने उनके फैसले को प्रभावित किया. एक अन्य कारण यह भी हो सकता है कि अरशद को इस आयोजन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान सरकार से अनुमति लेनी पड़ती. वह नहीं चाहते थे कि राजनीतिक तनाव के कारण उनका निमंत्रण रद्द हो या कोई विवाद खड़ा हो.

नीरज और अरशद पिछले कई सालों से एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए अच्छी दोस्ती निभाते आए हैं. हंगरी के बुडापेस्ट में हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज ने स्वर्ण और अरशद ने रजत पदक जीता था. वहीं पेरिस ओलंपिक में अरशद ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि नीरज ने रजत पदक पर कब्जा जमाया.


ये भी पढ़ें- ‘इंसानियत की हार’, पहलगाम हमले पर सचिन से लेकर विराट समेत इन खेल हस्तियों ने व्यक्त की संवेदनाएं


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

2 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

3 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

3 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

3 hours ago