प्रशांत भूषण.
Prashant Bhushan on confession of Pakistan EC: पाकिस्तान में आम चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बैठकों का दौर जारी हैं. इस बीच इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है. इन आरोपों को और बल तब मिला तब रालवपिंडी के चुनाव कमिश्नर लियाकत अली ने यह कबूल किया कि पाकिस्तान चुनाव के नतीजों में धांधली हुई है. लियाकत ने शनिवार को कहा कि जो उम्मीदवार हार रहे थे उन्हें जिताया गया.
लियाकत ने कहा कि रावलपिंडी के 13 उम्मीदवारों को गलत तरीके से विजेता बनाया गया. इतना ही नहीं लियाकत ने कहा कि उन्हें चैक पर सजा ए मौत मिलनी चाहिए. अब उनके इस वीडियो पर वकील प्रशांत भूषण ने शेयर किया और लिखा कि यह हमारे चुनाव आयोग के लिए सबक है.
ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी आज जम्मू AIIMS का उद्घाटन करेंगे, घाटी की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रशांत भूषण ने लिखा कि रावलपिंडी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का चौंकाने वाला कबूलनामा. पाकिस्तान के आम चुनाव में भारी अंतर से जीतने वाले उम्मीदवारों को हारा हुआ घोषित करके लोगों को बड़े पैमाने पर धोखा दिया गया. वे अपने लिए मृत्युदंड मांग रहे हैं. ये हमारे चुनाव आयोग के लिए एक सबक है.
इतना ही नहीं रावलपिंडी कमिश्नर ने कहा कि मुझे अफसोस है कि मैं ठीक से चुनाव नहीं करा सका. इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं. हमने 70 हजार वोटों से लीड कर रहे प्रत्याशियों को हराया है. मैं अपने कर्मचारियों से गलत करने के लिए कह रहा था. उन्होंने कहा कि इस काम मुख्य निर्वाचन आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश को भी चैक पर सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए.
World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…
Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…
Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…
Donald Trump Green Card Policy: अमेरिका ने गुरुवार को 8 प्रमुख टेक कंपनियों को PERM…
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…