देश

‘कबूलनामे पर तकरार…रिटर्निंग अफसर को फटकार,’ चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर SC में आज निर्णायक सुनवाई

Chandigarh mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. मंगलवार (20 फरवरी) को दोपहर 2 बजे सीजेआई की बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी. जिसमें सर्वोच्च अदालत फैसला सुना सकती है. इससे पहले सोमवार को भी इस मामले की सुनवाई हुई थी. जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर ने कबूल किया था कि उन्होंने बैलट पेपर पर पेन से क्रॉस लगाया था. अब कोर्ट ने रिटर्निंग अफसर से चुनाव से जुड़े सभी रिकॉर्डिंग और दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है.

CJI कर रहे मामले की सुनवाई

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पादरीवाल और न्यायाधीश मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है. AAP के पार्षद कुलदीप कुमार ने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में 8 वोट अवैध करार दिए जाने पर रिटर्निंग अफसर के फैसले को SC में चुनौती दी है.

चीफ जस्टिस ने लगाई कड़ी फटकार

सोमवार यानी कि 19 फरवरी को सुनवाई के दौरान चुनाव प्रक्रिया पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने प्रशासन और रिटर्निंग अफसर अनिल मसीह को जमकर फटकार लगाई थी. इस दौरान सीजेआई ने कहा था कि ये लोकतंत्र का मजाक है. इस हरकत से साफ दिखाई दे रहा है कि लोकतंत्र की हत्या हुई है. ये अफसर क्या कर रहा है? CJI ने गुस्से में कहा था कि हम ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने देंगे. सुप्रीम कोर्ट आंखें बंद करके नहीं बैठा रहेगा.

रिटर्निंग अफसर ने कबूल किया जुर्म

कोर्ट में पेश हुए रिटर्निंग अफसर अनिल मसीह से सीजेआई ने कई सवाल पूछे थे. चीफ जस्टिस ने अनिल मसीह से पूछा कि आप कैमरे की तरफ क्यों देख रहे थे? इसपर अनिल मसीह न जवाब दिया कि वहां कैमरे की ओर बहुत शोर था, इसलिए देख रहा था. कोर्ट ने आगे सवाल किया कि आपने कुछ बैलट पेपर पर क्रॉस का मार्क लगाया था या नहीं? जिसपर मसीह ने कहा कि हां, मैंने 8 बैलट पेपर पर क्रॉस लगाया था.

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी की पेशी आज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक, जानें पूरा मामला

अनिल मसीह के कबूलनामे के बाद सीजेआई ने कहा कि इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. कोर्ट डिप्टी कमिश्नर को कहेंगे कि नए रिटर्निंग अफसर की नियुक्ति करें और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल इसको मॉनिटर करें.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago