देश

तेजस्वी यादव आज शुरू करेंगे जन विश्वास यात्रा… PK बोले- ‘लालू जी का परिवार से भ्रष्टाचार ऊपर नहीं उठ सका’

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज से अपनी जन विश्वास यात्रा शुरू कर दी है. 10 दिनों की यात्रा के दौरान तेजस्वी बिहार के सभी 39 जिलों का दौरा करेंगे. तेजस्वी की यह यात्रा 29 फरवरी तक चलेगी. यात्रा पर निकलने से पहले उन्होंने पटना में अपने आवास पर पूजा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता हमारी मालिक है और हम उनके बीच में जा रहे हैं.

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का न कोई विजन है और न ही गठबंधन बदलने का कारण. नीतीश कुमार जनमत को अपने पैर की जूती समझते हैं, जनता उन्हें करारा जवाब देगी. वहीं लालू यादव ने कहा कि अब सब कुछ जनता पर है, ये बहुत ही अच्व्छा काम करेगा. हमारा पूरा आशीर्वाद है. बहुत काम किया है आगे भी करेगा.

ये भी पढ़ेंः ‘कबूलनामे पर तकरार…रिटर्निंग अफसर को फटकार,’ चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर SC में आज निर्णायक सुनवाई

लालू बोले- इसका मनोबल ऊंचा

लालू यादव ने आगे कहा कि जनता से अपील है कि इसका मनोबल ऊंचा करें. जानकारी के अनुसार इस यात्रा के दौरान तेजस्वी हर दिन तीन से चार जिलों में जनसभा करेंगे. सीएम नीतीश के पाला बदलने पर तेजस्वी यह यात्रा निकाल रहे हैं. यात्रा के दौरान तेजस्वी एक दिन में 3-4 जिलों को कवर करेंगे. हर जिले में जनसभा को सबोधित करेंगे.

28 जनवरी को एनडीए में चले गए थे नीतीश

बता दें कि पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर पाला बदल दिया. 2022 में एनडीए छोड़कर जाने वाले नीतीश 2024 के जनवरी में एक बार फिर एनडीएम में लौट आए. वहीं तेजस्वी की यात्रा को लेकर जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा कि इस यात्रा उनको कोई खास फासदा नहीं होगा. सबसे ज्यादा विश्वास इन्हीं लोगों ने तोड़ा है. पीके यहीं नहीं रुकेे उन्होेंने कहा पिछले 30 साल में न बिहार में गरीबी कम हुई और न ही पलायन रूका, ना ही लोगों को रोजगार मिला. पीके ने आगे कहा कि लालू जी और उनके परिवार की सरकार जाति-धर्म, और भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर राजनीति नहीं कर सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः Bharat Jodo Nyay Yatra: मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी की पेशी आज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक, जानें पूरा मामला

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

1 hour ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

2 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

3 hours ago