देश

पाकिस्तान में नवाज-बिलावल बनाएंगे सरकार, आर्मी चीफ मुनीर बोले- देश को स्थिर सरकार की जरूरत

Pakistan Election Result 2024: पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की वोटिंग के बाद अब नतीजे भी लगभग सामने आ चुके हैं. नतीजों में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. इमरान समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार 99 सीटों पर आगे हैं. वहीं नवाज की पार्टी 71 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है. उधर जेल में बंद इमरान खान ने कई सीटों पर चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं.

बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं. इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए. एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के कारण चुनाव नहीं हो पाए. बाकी 70 सीटों का चुनाव मनोनयन के जरिए होता है. अब तक चुनाव आयोग 250 सीटों पर नतीजों की घोषणा कर चुका है. अब तक पीटीआई समर्थक 99 निर्दलीय जीत चुके हैं. वहीं मुस्लिम लीग के 71 सीटें और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने 53 सीटों पर जीत दर्ज की है.

देश को स्थिर सरकार की जरूरत- आर्मी चीफ

परिणामों के बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ का बयान भी सामने आया है. जनरल आसिम मुनीर ने कहा कि देश को अराजक हाथों से निकालने के लिए स्थिर सरकार की जरूरत है. चुनाव हार या जीत की प्रतियोगिता नहीं है. मुनीर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि देश के राजनेताओं को अपने हितों से ऊपर उठकर अवाम की सेवा में अपने आप को समर्पित करना होगा.

पीपीपी और पीएमएल-एन ने किया गठबंधन

इस बीच खबर है कि पीपीपी और पीएमएल एन ने साथ मिलकर सरकार चलाने पर सहमत है. जरदारी और शहबाज शरीफ के बीच शुक्रवार रात लाहौर में मुलाकात हुई. इसके बाद दोनों ही पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाने पर सहमति जताई है. उधर पीटीआई भी छोटी पार्टियों से गठजोड़ कर सरकार बनाने की तैयारी में जुटी है.

गौरतलब है कि पाकिस्तान में 8 फरवरी को वोटिंग हुई थी. इसके बाद वोटों की गिनती होना शुरू हो जाती है. हालांकि चुनाव हुए 49 घंटे बीत चुके हैं कि लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं हुए हैं. ऐसे में इमरान समर्थक सेना पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगा रहे हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

50 seconds ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

2 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

14 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

31 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

36 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

42 minutes ago