देश

जंतर-मंतर पर पाकिस्तान की खौफनाक साजिश? ISI ने नाबालिगों के हाथ में थमाए पेट्रोल बम, 9 गुर्गे गिरफ्तार

Pakistan ISI Big Conspiracy: देश को दहलाने की नापाक फिराक में जुटी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के एक और बड़े षड्यंत्र का पंजाब पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. दरअसल अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीमा पार से संचालित हो रहे दो अलग-अलग आतंकी मॉड्यूल्स को ध्वस्त कर दिया है. इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को दबोचा गया है, जिनमें चौंकाने वाली बात यह है कि 4 नाबालिग भी शामिल हैं.

पुलिस की शुरुआती जांच से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर यह गिरोह दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन वाले स्थान पर भी पहुंच चुका था, जहां इन्हें स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक सपोर्ट और पेट्रोल बम बनाने का सामान मुहैया कराया गया था.

जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम से तबाही की थी तैयारी(Pakistan ISI Angle in Delhi  protest)

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, दूसरे मॉड्यूल के सदस्यों को पाकिस्तानी आकाओं ने बाकायदा पेट्रोल बम बनाने और उन्हें फेंकने की सख्त ट्रेनिंग दी थी. इस गिरोह के 8 सदस्य दिल्ली के ऐतिहासिक विरोध-प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर भी गए थे, जहां उन्हें न केवल ठहराया गया बल्कि पेट्रोल बनाने की सामग्री और अन्य हथियार भी दिलवाए गए.

उनका मकसद किसी बड़ी हिंसा या हमले को अंजाम देकर माहौल खराब करना था, लेकिन गनीमत रही कि किसी वजह से वे अपने इस नापाक इरादे को पूरा नहीं कर सके और पुलिस ने समय रहते पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर इन्हें दबोच लिया.

 

पाकिस्तान भेजी जा रही थी लाइव फीड

वहीं दूसरे टेरर मॉड्यूल का काम बेहद खतरनाक और तकनीकी जासूसी से जुड़ा था. यह गिरोह अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक के ऊपर गुप्त कैमरे लगाकर उनकी लाइव फुटेज और फीड सीमा पार बैठे आईएसआई हैंडलर्स को भेज रहा था. जांच में सामने आया कि पोल पर कैमरे और सोलर पैनल लगाने के लिए हवाला के जरिए मोटी रकम भी भेजी गई थी.

यह भी पढ़ें; ‘डील करो या तबाही सहो!’ ईरान को ट्रंप का आखिरी अल्टीमेटम, क्या है तेहरान का अगला कदम?

वही मामले (Pakistan ISI Angle in Delhi  CJP protest) में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैमरों, सिम कार्ड्स, 3 अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और पेट्रोल बमों समेत तमाम संदिग्ध उपकरणों को जब्त कर लिया है. इस पूरे मामले में अमृतसर के अलग-अलग थानों में केस दर्ज कर आगे की कड़ियों को खंगाला जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

11 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

36 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

51 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

2 hours ago