Pakistan ISI Big Conspiracy: देश को दहलाने की नापाक फिराक में जुटी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के एक और बड़े षड्यंत्र का पंजाब पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. दरअसल अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीमा पार से संचालित हो रहे दो अलग-अलग आतंकी मॉड्यूल्स को ध्वस्त कर दिया है. इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को दबोचा गया है, जिनमें चौंकाने वाली बात यह है कि 4 नाबालिग भी शामिल हैं.
पुलिस की शुरुआती जांच से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर यह गिरोह दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन वाले स्थान पर भी पहुंच चुका था, जहां इन्हें स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक सपोर्ट और पेट्रोल बम बनाने का सामान मुहैया कराया गया था.
जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम से तबाही की थी तैयारी(Pakistan ISI Angle in Delhi protest)
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, दूसरे मॉड्यूल के सदस्यों को पाकिस्तानी आकाओं ने बाकायदा पेट्रोल बम बनाने और उन्हें फेंकने की सख्त ट्रेनिंग दी थी. इस गिरोह के 8 सदस्य दिल्ली के ऐतिहासिक विरोध-प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर भी गए थे, जहां उन्हें न केवल ठहराया गया बल्कि पेट्रोल बनाने की सामग्री और अन्य हथियार भी दिलवाए गए.
उनका मकसद किसी बड़ी हिंसा या हमले को अंजाम देकर माहौल खराब करना था, लेकिन गनीमत रही कि किसी वजह से वे अपने इस नापाक इरादे को पूरा नहीं कर सके और पुलिस ने समय रहते पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर इन्हें दबोच लिया.
Amritsar, Punjab: On busting ISI-backed terror modules, Police Commissioner Gurpreet Singh Bhullar says, “The Amritsar Commissionerate Police, acting under the Punjab Chief Minister’s zero-tolerance policy towards terrorism, has busted and completely dismantled two ISI-backed… pic.twitter.com/byhfAc9LK4
— IANS (@ians_india) August 5, 2026
पाकिस्तान भेजी जा रही थी लाइव फीड
वहीं दूसरे टेरर मॉड्यूल का काम बेहद खतरनाक और तकनीकी जासूसी से जुड़ा था. यह गिरोह अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक के ऊपर गुप्त कैमरे लगाकर उनकी लाइव फुटेज और फीड सीमा पार बैठे आईएसआई हैंडलर्स को भेज रहा था. जांच में सामने आया कि पोल पर कैमरे और सोलर पैनल लगाने के लिए हवाला के जरिए मोटी रकम भी भेजी गई थी.
यह भी पढ़ें; ‘डील करो या तबाही सहो!’ ईरान को ट्रंप का आखिरी अल्टीमेटम, क्या है तेहरान का अगला कदम?
वही मामले (Pakistan ISI Angle in Delhi CJP protest) में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैमरों, सिम कार्ड्स, 3 अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और पेट्रोल बमों समेत तमाम संदिग्ध उपकरणों को जब्त कर लिया है. इस पूरे मामले में अमृतसर के अलग-अलग थानों में केस दर्ज कर आगे की कड़ियों को खंगाला जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

