देश

Pakistan Nuclear Location: पाकिस्तान ने भारत को दी न्यूक्लियर ठिकानों की जानकारी, बताया कहां छिपाए हैं विध्वंसक हथियार

Pakistan Nuclear Location: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नेता और आर्मी के अफसर आए दिन भारत को धमकी देता रहा है कि उसके पास परमाणु हथियार है. उसकी हमेशा ही यह गीदड़भभकी रहती है कि वह भारत पर परमाणु हमला कर देगा. ऐसे में पाकिस्तान ने अब अपने परमाणु हथियारों की लोकेशन शेयर की है, जो कि भारत के लिहाज से राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम है.

पाकिस्तान ने बताया है कि उसने अपने परमाणु हथियार सिंध प्रांत में हैदराबाद से 18 किलोमीटर उत्तर में और भारतीय सीमा से 145 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां छह मिसाइल गैराज हैं, जो 12 लॉन्चर्स के लिए बनाए गए हैं. इस सैन्य बेस का विस्तार 2004 से ही चल रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहे वाहनों के विश्लेषण से पता चलता है कि पांच एक्सेल वाले ट्रांस्पोर्टर इरेक्टर लॉन्चर्स बाबर क्रूज़ मिसाइल हथियार सिस्टम के लिए हैं.

यह भी पढ़ें- Goldy Brar Terrorist: गोल्डी बराड़ UAPA के तहत आतंकी घोषित, इसी ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मरवाया था

बता दें कि केवल पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत ने भी परमाणु ठिकानों की लिस्ट साझा की है. यह वो परमाणु प्रतिष्ठान हैं, जिन पर दुश्मनी की हालत में हमला नहीं किया जा सकता. दोनों देशों के बीच संबंध पिछले कुछ अरसे से सामान्य नहीं हैं. इसके बावजूद पिछले 1992 से शुरू हुई परंपरा इस साल भी जारी रही। विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में इसकी जानकारी दी.

इसके मुताबिक नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक चैनलों के माध्यम से परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों का आदान-प्रदान किया गया. परमाणु ठिकानों और प्रतिष्ठानों पर हमले को रोकने संबंधी समझौते के प्रावधानों के अनुरूप इनका पालन किया गया. दोनों पक्ष परमाणु प्रतिष्ठानों के विवरण का खुलासा नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें-Japan Earthquake: जापान में लगे भूकंप के 21 खतरनाक झटके, प्रधानमंत्री ने सावधानी के लिए जारी किया बयान

गौरतलब है कि इस समझौते पर 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षर किए गए थे और 27 जनवरी 1991 को यह अमल में आ गया था. इसमें कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान को हर कैलेंडर वर्ष की पहली तारीख को समझौते के तहत आने वाले परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के बारे में एक-दूसरे को सूचित करना चाहिए. इस तरह से यह 33वां मौका था, जब दोनों देशों से इस तरह की लिस्ट एक-दूसरे से साझा की.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

25 seconds ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

11 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

22 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

31 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago