देश

षष्ठीपूर्ति महोत्सव में हिस्सा लेने कृष्णनगरी मथुरा आए CM योगी, रक्षामंत्री राजनाथ बोले- श्रीराधा जीव का साध्य हैं, वह जीवन प्राण भी हैं

Mathura News: श्रीकृष्णनगरी मथुरा में षष्ठीपूर्ति महोत्सव का आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ समेत कई राजनेता आज इस महोत्सव में हिस्सा लेने आए. इस दौरान अपने संबोधन में इन नेताओं ने भगवान कृष्ण और राधा के नाम की जय-जयकार कराई.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा, “जिस जीव का साध्य राधा हैं, और उनको पाने का साधन भी राधा जी ही हैं. मन्त्र भी ‘राधा’ हैं, और मन्त्र देने वाली गुरु भी स्वयं राधा ही हैं. जिसका सब कुछ ही राधा हैं, और जीवन प्राण भी राधा ही हैं. ऐसे जीवों को, पाने के लिए शेष कुछ बचता ही नहीं है.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन के समक्ष अयोध्या का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने मथुरा में कहा, “भाइयों-बहनों… पहले अयोध्या की जो संरचना थी, वहां की सड़कें संकरी थीं. एक सिंगल रेल लाइन जाती थी और उस पर भी कभी-कभी ही ट्रेन जाती थी. आज अयोध्या के अंदर भी आपको 4 और 6 लेन की सड़कें मिलेंगी. आप 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाकर देखिए, आपको त्रेतायुग याद आ जाएगा.”

यह भी पढ़िए: ‘INDI गठबंधन वाले सनातन धर्म पर हमला करके हिंदुओं को अपमानित कर रहे, लेकिन करोड़ों लोग करेंगे राम मंदिर के दर्शन’, पटना में बोले मोदी

Bharat Express Desk

Recent Posts

असम को बड़ी सौगात: गृह मंत्री अमित शाह ने दी सिलचर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की बधाई

गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…

5 hours ago

इकोनॉमी ईयर एंडर 2026: किन 5 मोर्चों पर पीएम मोदी की नीतियों ने दिलाई ऐतिहासिक कामयाबी

वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…

5 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की नई योजना की सराहना

मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…

5 hours ago

‘किराए के मकान से अपने पक्के घर तक का सफर…’ वाराणसी के पीएम आवास लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…

5 hours ago