सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
By Shubhra Rai
सुशील कुमार मोदी भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और बिहार के तीसरे उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं
Politics On Ayodhya: अंग्रेजी नववर्ष 2024 का आज से शुभारंभ हो गया है. श्रीरामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में 22 दिन और हैं. रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इस समारोह के लिए साधु-संतों समेत सियासी हस्तियों को आमंत्रण भेजा जा रहा है. इस बीच विपक्षी दलों के नेता सत्तापक्ष की आलोचना कर रहे हैं. सत्तापक्ष यानी भाजपा नेताओं ने भी विपक्षियों पर पलटवार शुरू कर दिया है.
भाजपा नेता और सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार की राजधानी पटना में अभी कहा, “ये जो INDI गठबंधन के लोग हैं..ये लगातार सनातन धर्म पर हमला कर हिंदुओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं. जो इनके मन में आता है वो हिंदू देवी-देवताओं के बारे में बोल देते हैं. आज जब देश के करोड़ों लोग राम मंदिर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उस मंदिर को गुलामी का प्रतीक बताना, जबकि मंदिर इस देश में जो सांस्कृतिक गुलामी थी..उससे मुक्ति का प्रतीक है.”
बता दें कि सुशील मोदी का बयान आने से पहले बिहार में राजद सुप्रीमो लालू यादव के आवास के बाहर मंदिर की आलोचना वाला पोस्टर लगाया गया था. उस पोस्टर में लिखा गया, “मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है जीवन में प्रकाश का मार्ग.”
इस पोस्टर के बाद बिहार में सियासी बवाल खड़ा हो गया है. भाजपा राजद (RJD) पर हमला बोल रही है. बता दें कि पटना में राजद नेता द्वारा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर भारत की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फूले के कथन का हवाला देते हुए यह पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर एक तरफ लालू-राबड़ी की फोटो है तो दूसरी तरफ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की फोटो है. इसके अलावा सावत्री वाई फूले, महात्मा गांधी समेत कई क्रांतिकारियों की फोटो हैं.
— भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…