देश

VIDEO: हिंदुस्तान के ड्रोन अटैक क्यों नहीं रोक पाए? इस पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने संसद में दिया ऐसा जवाब कि सुनकर लोट-पोट हो जाएंगे आप

India Pakistan War: भारत से करारी हार झेलने के बावजूद पाकिस्तान की सरकार अब भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है. बीती रात जब भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, तो पाकिस्तान ने उल्टे चीन निर्मित रॉकेट भारत पर दागने शुरू कर दिए. भारत की जबरदस्त जवाबी कार्रवाई के बाद अब पाकिस्तान अपने तबाह हो चुके ड्रोन के टुकड़े बटोर रहा है.

हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब पाकिस्तान की जनता ही अपनी सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाने लगी है. लेकिन पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में जो बयान दिया, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर हंसी का माहौल बना दिया.

ड्रोन हमलों पर PAK रक्षा मंत्री की सफाई: “तकनीकी मसला था”

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में कहा कि जो ड्रोन हमला हुआ वो भारत द्वारा उनकी सैन्य लोकेशन की जानकारी लेने के लिए किया गया था. उन्होंने कहा, “यह एक तकनीकी मसला है, जिसे मैं ठीक से समझा नहीं सकता.” उन्होंने यह भी दावा किया कि इसलिए भारतीय ड्रोन को इंटरसेप्ट नहीं किया गया क्योंकि ऐसा करने से पाकिस्तान की अपनी सैन्य पोजीशन उजागर हो सकती थी.

पाकिस्तान की जनता का सरकार पर सवाल

ख्वाजा आसिफ यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि तुर्किए, चीन और अजरबैजान पाकिस्तान के साथ मजबूती से खड़े हैं. इसके बाद उन्होंने एक और अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे पाकिस्तान की “सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस” हैं और उन्हें दूसरे उद्देश्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह भी माना कि भारत की सेना हर लिहाज से पाकिस्तान से ज्यादा ताकतवर है, फिर भी पाकिस्तान उनसे मुकाबला कर रहा है. उनके इस बयान ने पाकिस्तान की सेना की स्थिति और कमजोर कूटनीति की पोल खोलकर रख दी है.

ख्वाजा आसिफ पहले भी अपने उलझाऊ और विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान ने तीन दशकों तक आतंकवाद को बढ़ावा दिया और ये सब अमेरिका व ब्रिटेन के कहने पर किया गया. हालांकि इन देशों ने इस दावे की कभी पुष्टि नहीं की.

आंतरिक कमजोरी की कबूलियत

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत ने 7 मई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे. इस ऑपरेशन में केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, पाकिस्तानी सेना पर हमला नहीं किया गया. लेकिन पाकिस्तान ने इसके जवाब में भारत के कई क्षेत्रों में हवाई और तोप से हमला किया.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: मोदी सरकार में भारत का अभेद्य वायु रक्षा तंत्र, दुश्मन की हिम्मत पस्त

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

11 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

12 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

22 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

47 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

51 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

60 minutes ago