लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट से बाबा रामदेव को राहत, हमदर्द रूह आफजा केस बंद

हमदर्द रूह आफजा मामले में बाबा रामदेव को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिल गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव के खिलाफ हमदर्द द्वारा दायर मुकदमें को बंद कर दिया है. जस्टिस अमित बंसल ने अपने आदेश में कहा कि रामदेव द्वारा दाखिल हलफनामे से वह संतुष्ट है और रामदेव के इस आश्वासन के बाद केस को बंद किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेंगे.

बाबा रामदेव ने कहा हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा है कि हमदर्द और रूह आफजा से संबंधित वीडियो को हटा लिया गया है. उन्होंने अदालत को भरोसा दिया है कि कंपनी के खिलाफ ऐसा दोबारा नही करेंगे.

वीडियो हटाने का कोर्ट को भरोसा

इससे पहले कोर्ट ने बाबा रामदेव को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि रामदेव किसी के नियंत्रण में नहीं है. वो अपनी अलग दुनिया में रहते है. कोर्ट ने बाबा रामदेव के वकील से कहा था कि ऐसा लगता है कि बाबा रामदेव किसी के नियंत्रण में नहीं है.

मामले की सुनवाई के दौरान बाबा रामदेव की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को भरोसा दिया था कि अगले 24 घंटे के भीतर नई वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया जाएगा. पिछली सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया था कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद बाबा रामदेव ने एक नया वीडियो उसी अंदाज में डाला है. जिसके बाद कोर्ट ने यह टिप्पणी की है.

कोर्ट ने कहा था कि यह कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोरता हैं, यह अक्षम्य है. बाबा रामदेव की ओर से पेश वकील ने राजीव नैय्यर ने कोर्ट को आश्वासन दिया था कि बाबा रामदेव द्वारा जो बयान से संबंधित वीडियो और ट्वीट हटा दिए जाएंगे.

विवादित बयान पर ‘शरबत जिहाद’ की आपत्ति

राजीव नैय्यर ने कहा था कि हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं. जस्टिस अमित बंसल ने कहा था कि सभी मीडिया हटा दिए जाएंगे और उनमें बदलाव भी किया जाए, साथ ही रामदेव की ओर से एक हलफनामा भी रिकॉर्ड में रखा जाए कि वे भविष्य में इस तरह का कोई बयान या विज्ञापन जारी नहीं करेंगे.

राजीव नैय्यर ने कहा था कि मुझे अपनी राय, राजनीतिक विचार व्यक्त करने से नहीं रोका जा सकता. लेकिन प्रतिस्पर्धियों के उत्पादों के बारे में हम कोई निंदा नहीं करेंगे. जस्टिस बंसल ने कहा था कि वह ये राय रख सकते हैं लेकिन उसे व्यक्त नहीं कर सकते. हमदर्द की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि अपनी टिप्पणी से रामदेव ने धर्म के आधार पर हमदर्द पर हमला किया है और इसे उन्होंने शरबत जिहाद नाम दिया है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: हिंदुस्तान के ड्रोन अटैक क्यों नहीं रोक पाए? इस पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने संसद में दिया ऐसा जवाब कि सुनकर लोट-पोट हो जाएंगे आप

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

12 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

15 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

30 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

30 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

31 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

45 minutes ago