सुबह का नाश्ता छोड़ना सही या गलत? जानें ब्लड शुगर और वजन पर इसका असर
सुप्रीम कोर्ट की पीठ
Supreme Court Verdict on Article 370: सुप्रीम कोर्ट ने आज जम्मू कश्मीर से अनुछेद 370 हटाए जाने को लेकर याचिका पर विशेष सुनवाई की. इस दौरान शीर्ष अदालत ने भारत सरकार के इस फैसले को सही माना है. इसके बाद से पाकिस्तान हैरान और परेशान हो गया है. उसको समझ नहीं आ रहा है कि अब क्या किया जाए. बता दें कि कोर्ट ने आज 370 को फिर से बहाल करने वाली याचिक पर सुनवाई करते हुए भारत सरकार के फैसले को सही माना है कि इसका मतलब है जम्मू कश्मीर में अब 370 बरकरार रहेगी. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अनुछेद 370 एक अस्थाई प्रावधान था. केंद्र सरकार ने इस अनुछेद को जिस प्रक्रिया के तहत हटाया है. वह भी संविधान के दायरे में आती है. हालांकि कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में सितंबर 2024 तक सरकार को चुनाव कराने का आदेश दिया है.
भारतीय सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद से पाकिस्तान में एक बार फिर हलचल पैदा हो गई है. बता दें कि जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई थी. तब पाकिस्तान ने भारत का कड़ा विरोध किया था.
जब सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार के इस फैसले को सही माना तो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुरी तरह से भड़क गए. उन्होंने कहा कि- भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के खिलाफ फैसला देकर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है. भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने लाखों कश्मीरियों के बलिदान के साथ विश्वासघात किया है. भारतीय सुप्रीम कोर्ट के इस पक्षपातपूर्ण फैसले से कश्मीर की आजादी का आंदोलन और मजबूत होगा. कश्मीरियों के संघर्ष में कोई कमी नहीं आएगी. इस निर्णय को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माथे पर लगे न्याय के खून की मान्यता के रूप में देखा जाएगा. मियां नवाज शरीफ के नेतृत्व में मुस्लिम लीग-एन हर स्तर पर कश्मीरियों के हक की आवाज उठाएगी. हम इस संघर्ष में अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं.
वहीं अभी तक कोर्ट के फैसले पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान इस पर सोमवार शाम तक अपनी प्रतिक्रिया दे सकता है.
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…