देश

पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भारत का महान सपूत बताते हुए कहा कि उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं. पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन. देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं.”

केंद्रीय मंत्रियों ने भी दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्रियों ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “भारतीय जनसंघ के संस्थापक व ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर वंदन करता हूं. दीनदयाल ने एकात्म मानव दर्शन के माध्यम से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को एक समग्र इकाई मानकर आर्थिक प्रगति के साथ नैतिक व सांस्कृतिक उत्थान पर भी बल दिया. जनसंघ के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला राजनीतिक विकल्प दिया. दीनदयाल के ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ व ‘अन्त्योदय’ के सिद्धांत हर एक राष्ट्रप्रेमी के लिए प्रेरणीय हैं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “महान विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। एकात्म मानव का उनका दर्शन और अंत्योदय के उनके विचार हमारे देश को आत्मनिर्भर, समावेशी और सशक्त बनाने की प्रेरणा हैं. उनका सारा जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है, जो हम सभी का आज भी मार्गदर्शन करते हैं.”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा, “अंत्योदय की भावना और ‘एकात्म मानववाद’ के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी. उनकी सोच, जीवन दर्शन और देश के प्रति अटूट प्रेम ने हमें सिखाया कि विकास का असली अर्थ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं सुनिश्चित करना है. ऐसे महान चिंतक, राष्ट्रदृष्टा और मार्गदर्शक को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन.”

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, “‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उनका जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण का अनुपम आदर्श था. श्रद्धेय दीनदयाल का ‘अंत्योदय दर्शन’ आज भी वंचितों के उत्थान हेतु पथ-प्रदर्शक है और ‘एकात्म मानववाद’ भारत की सांस्कृतिक आत्मा को आधुनिक युग की आवश्यकताओं से जोड़ने वाला शाश्वत मार्ग है. उनके आदर्शों से प्रेरित होकर हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

ये भी पढ़ें: राजस्थान के बांसवाड़ा में पीएम मोदी ने बिजली को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

15 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

17 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

35 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago