मनजीत सिंह/राजस्थान
Food Poisoning in Sriganganagar: राजस्थान के श्रीगंगानगर में पिकनिक मनाने गए जीनियस कान्वेंट स्कूल के करीब 50 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया.
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के जैतसर से एक विचलित करने वाली खबर सामने आई है. यहां के ‘जीनियस कान्वेंट स्कूल’ के लगभग 50 विद्यार्थी अचानक फूड पॉइजनिंग (Food poisoning) का शिकार हो गए. इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में भारी हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए एक ‘वाटर पार्क’ गए हुए थे. मस्ती और खेल-कूद के बीच अचानक बच्चों ने उल्टी, तेज पेट दर्द और घबराहट की शिकायत शुरू कर दी. देखते ही देखते करीब 50 बच्चों की तबीयत एक साथ खराब हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
गंभीर स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत बसों की व्यवस्था की और सभी प्रभावित विद्यार्थियों को ‘श्रीगंगानगर जिला अस्पताल’ पहुंचाया. अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है. ‘पीएमओ सुखपाल बराड़’ स्वयं डॉक्टरों की टीम के साथ बच्चों की निगरानी कर रहे हैं. राहत की बात यह है कि प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि वाटर पार्क में बच्चों को परोसा गया खाना या कोई शीतल पेय दूषित हो सकता है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले को संज्ञान में लिया है और जल्द ही खाद्य पदार्थों के ‘सैंपल’ लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे. प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि लापरवाही किस स्तर पर हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में डरे हुए परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए. स्थानीय प्रशासन ने परिजनों को ढांढस बंधाया है और आश्वासन दिया है कि बच्चों के बेहतर इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों इस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: RJD का ‘सोनू’ पड़ा भारी! भोजपुर-बक्सर में कन्हैया की हार ने बढ़ाई JDU की टेंशन, क्या नेतृत्व परिवर्तन पड़ा भारी?
-भारत एक्सप्रेस
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…