देश

क्या होशियारपुर में छिपा है खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह? डेरा के CCTV फुटेज में नजर आया साथी पपलप्रीत

Papalpreet Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल और उसका साथी पपलप्रीत अभी भी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं. पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है लेकिन वे अभी तक पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे हैं. इस बीच, एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को होशियारपुर के एक गांव के ‘डेरा’ में देखा जा सकता है.

पंजाब पुलिस ने शनिवार को भी जिले में पपलप्रीत की तलाश जारी रखी है. वहीं सामने आया सीसीटीवी फुटेज 29 मार्च का बताया जा रहा है. इसके एक दिन पहले ही 28 मार्च को पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की एक टीम ने फगवाड़ा से एक इनोवा कार का पीछा किया था, उसे संदेह था कि अमृतपाल सिंह और उसका साथी इस कार में हो सकते हैं.

पीटीआई के मुताबिक, जिस ‘डेरा’ का फुटेज सामने आया है वह होशियारपुर जिले के तनौली गांव में में स्थित है. सूत्रों के मुताबिक, पपलप्रीत सिंह को बुधवार को सुबह डेरा के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया. पुलिस सूत्रों का कहना है कि पपलप्रीत और अमृतपाल पुलिस के पीछा किए जाने के दौरान एक-दूसरे से अलग हो गए हैं. पपलप्रीत सिंह पंजाब से भागे अमृतपाल सिंह के साथ देखा गया था. इसके बाद से दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे.

‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ 18 मार्च को हुई पुलिस कार्रवाई के बाद से ही अमृतपाल फरार है. इस बीच अमृतपाल को लेकर तरह-तरह के खुलासे हुए हैं. उसका आईएसआई के साथ लिंक भी सामने आया है. दूसरी तरफ ऐसी आशंका जताई थी कि वह नेपाल भाग सकता है और इसके मद्देनजर भारत सरकार ने नेपाल से अपील की थी कि अमृतपाल को वहां से किसी तीसरे देश न भागने दिया जाए.

ये भी पढ़ें: Bihar Violence: हिंसा के बाद सासाराम में अमित शाह का दौरा रद्द, बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू, कुछ जगहों पर इंटरनेट बंद

होशियारपुर में तलाश कर रही पुलिस

अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी के होशियारपुर में होने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार की रात से ही जिले में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि इस अभियान पुलिस द्वारा फगावाड़ा से एक इनोवा एसयूवी का पीछा करने से शुरू हुआ, उन्हें संदेह था कि उस कार में अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी हो सकते हैं. हालांकि, इनोवा में सवार लोग वाहन को मरनाइयां गांव के गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह के पास छोड़कर फरार हो गए. ऐसा भी सूचना है कि संदिग्ध एसयूवी को वहां छोड़ने के बाद वे स्विफ्ट कार से आगे गए. अब नए सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस ने तलाशी और भी तेज कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

2 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

3 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

36 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

43 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

45 minutes ago