खेल

VIDEO: 4,4,6… मोहाली में सुनील नरेन की जमकर हुई पिटाई, इस बल्लेबाज ने ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक

Bhanuka Rajapaksa IPL 2023: भानुका राजपक्षे के शानदार अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स ने शनिवार को मोहाली में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पांच विकेट पर 191 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. राजपक्षे ने 32 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए. इस दौरान वो शुरुआत से ही केकेआर के गेंदबाजों पर खूब बरसे. खासकर सुनील नरेन के खिलाफ भानुका राजपक्षे ने आक्रामक रवैया अपनाया.

सुनील नरेन की जमकर पिटाई

इस मैच में सुनील नरेन को एक ही बल्लेबाज ने खूब मार लगाई वो कोई और नहीं राजपक्षे थे. इस बल्लेबाज पर नरेन की फिरकी का जादू नहीं चला और खूब रन लुटाए. इस दौरान लंबे समय के बाद आईपीएल मैच की मेजबानी कर रहे मोहाली स्टेडियम में मौजूद पंजाब के फैंस खूब रोमांचित हुए.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: खचाखच भरे स्टेडियम में सिंगर अरिजीत सिंह ने छुए Dhoni के पैर, ऐसे जीता फैंस का दिल, देखें VIDEO

भानुका राजपक्षा ने पहले पिच को परखा और फिर हल्ला बोल दिया. उन्होंने सबसे पहले KKR के सबसे बड़े हथियार सुनील नरेन को अपना शिकार बनाया. उन्होंने नरेन के एक ओवर में ही 2 चौके और एक गगनचुंबी छक्के जड़ दिए.

कोलकाता के सामने 192 का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए. भानुका राजपक्षे ने सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली. पंजाब की ओर से श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे और कप्तान शिखर धवन के बीच 55 गेंदों पर 86 रन की साझेदारी हुई. इससे पहले, सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 23 रन बनाते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई. वहीं केकेआर की ओर से टिम साउदी को दो विकेट मिले. सुनील नरेल, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

6 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

15 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

28 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

30 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

33 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

34 minutes ago