देश

Pariksha Pe Charcha 2023: पीएम मोदी की छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’, बोले- नकल से जिंदगी नहीं बन सकती

Pariksha Pe Charcha 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा -2023’ के दौरान आज छात्रों, शिक्षकों और अभिवावकों से संवाद कर रहे हैं. इस संवाद से पहले पीएम मोदी ने ने तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा के 6वें संस्करण से संबंधित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया.

‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “‘परीक्षा पर चर्चा’ मेरी भी परीक्षा है और देश के कोटि-कोटि विद्यार्थी मेरी परीक्षा ले रहे हैं… मुझे ये परीक्षा देने में आनंद आता है. परिवारों को अपने बच्चों से उम्मीदें होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर यह सिर्फ सामाजिक स्थिति बनाए रखने के लिए है, तो यह खतरनाक हो जाता है.”

पीएम मोदी ने कहा, “सिर्फ परीक्षा के लिए नहीं वैसे भी जीवन में हमे समय के प्रबंधन के प्रति जागरूक रहना चाहिए. काम का ढेर इसलिए हो जाता है क्योंकि समय पर उसे नहीं किया. काम करने की कभी थकान नहीं होती, काम करने से संतोष होता है. काम ना करने से थकान होती है कि इतना काम बचा है.”

उन्होंने कहा कि मेहनती बच्चों को चिंता रहती है कि मैं मेहनत करता हूं और कुछ लोग चोरी कर अपना काम कर लेते हैं. ये जो मूल्यों में बदलाव आया है ये सामज के लिए खतरनाक है. अब जिंदगी बदल चुकी है जगत बहुत बदल चुका है. आज हर कदम पर परीक्षा देनी पड़ती है. नकल से जिंदगी नहीं बन सकती है. पीएम मोदी ने कहा, “हम राजनीति में कितने ही चुनाव क्यों न जीत लें लेकिन ऐसा दवाब पैदा किया जाता है कि हमें हारना नहीं है। चारों तरफ से दबाव बनाया जाता है। क्या हमें इन दबावों से दबना चाहिए? अगर आप अपनी एक्टिविटी पर फोकस रहते हैं तो आप ऐसे संकट से बाहर आ जाएंगे। कभी भी दबावों के दबाव में न रहें.”

50 देशों के अभिभावकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

50 से अधिक देशों के छात्र, 51 देशों के शिक्षक और 50 देशों के अभिभावकों ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा -2023’ (PPC) का हिस्सा बनने के लिए अपना पंजीकरण कराया है. कुल मिलाकर लगभग 38.80 लाख प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण कराया है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के हो जाएंगे 4 टुकड़े, बलूचिस्तान और PoK बनेंगे अलग देश- रामदेव का बड़ा बयान

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक परीक्षा पे चर्चा 2023 के लिए, राज्य शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई, केवीएस, एनवीएस और अन्य बोर्ड से बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया. वर्ष 2022 की तुलना में इस वर्ष पंजीकरण दोगुने से अधिक हो गए हैं. पीपीसी-2022 के लगभग 15.7 लाख की तुलना में लगभग 38.80 लाख प्रतिभागियों (छात्रों- 31.24 लाख, शिक्षकों- 5.60 लाख, माता-पिता- 1.95 लाख) ने पीपीसी- 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

कमल तिवारी

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

8 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

32 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

32 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

44 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

45 minutes ago