देश

Parliament Budget Session: 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, 66 दिनों में होंगी 27 बैठकें

Parliament Budget Session: संसद का बजट (Budget Session) सत्र 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किया जाएगा. सत्र का समापन 6 अप्रैल को होगा. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर कहा कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान कुल 27 बैठकें होंगी. ये सत्र 66 दिनों का होगा.

14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश

अमृत काल महोत्सव के बीच आयोजित होने वाले इस सत्र में जोशी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण, केंद्रीय बजट और अन्य मुद्दों पर सार्थक बहस की उम्मीद जताई है. जानकारी के मुताबिक, बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा. इस बजट सत्र के दौरान 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा, ताकि विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों की जांच कर सकें और अपने मंत्रालयों/विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर सकें.

ये भी पढ़ें: Kanjhawala Case: कंझावला केस में 11 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में हुए सस्पेंड

इसके बाद 13 मार्च से सत्र का दूसरा भाग शुरू होगा. बता दें कि मौजूदा सरकार का यह आखिरी बजट सत्र होगा, क्योंकि 2024 में आम चुनाव होने हैं, इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि केंद्र नागरिकों के लिए बड़ी योजनाओं की घोषणा की जा सकती है.

इस बजट से देश के नौकरीपेशा लोगों को काफी उम्मीदें हैं. नौकरीपेशा लोग इनकम टैक्स स्लैब बढ़ाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं. वहीं, व्यापारी वर्ग अपनी मांगों को लेकर उम्मीद लगाए बैठा है. व्यापारी वर्ग को उम्मीद है कि वित्त मंत्री बजट पेश करने के दौरान जीएसटी कम करने को लेकर कुछ ऐलान करेंगी.

समय से पहले समाप्त हुआ था शीतकालीन सत्र

इसके पहले, संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया था और समय से पहले सत्र समाप्त हो गया था. तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के मुद्दे पर राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था. इस दौरान विपक्षी दलों ने सदन से वॉक आउट कर दिया था. इस मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों की एक बैठक भी बुलाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों की प्रोफाइल से कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

1 minute ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

19 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

34 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

34 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

47 minutes ago